menu-icon
India Daily

ऑटोग्राफ नहीं मिला तो बैट फेंककर रो पड़ा नन्हा विराट फैन, वीडियो वायरल

DC vs RCB मैच के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में नाकाम रहा. इस घटना के बाद वह बहुत दुखी हो गया और रोने लगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ऑटोग्राफ नहीं मिला तो बैट फेंककर रो पड़ा नन्हा विराट फैन, वीडियो वायरल
Courtesy: X (@JeetN25)

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर हार-जीत की कहानियां बनती रहती हैं, लेकिन इन हार जीत में कई ऐसे पल सामने आते हैं जो दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक दृश्य हाल ही में देखने को मिला, जब एक नन्हा फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में नाकाम रहा. इस घटना के बाद वह बहुत दुखी हो गया और रोने लगा. नन्हे फैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना था. उसी मैच में कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई और अपनी मौजूदगी का असर मैदान पर भी दिखाया.

फैन की कोशिश और निराशा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा विराट कोहली प्रशंसक कई बार कोहली के पास पहुंचने की कोशिश करता रहा, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे रोक दिया गया. जिस कारण कोहली उसे देख नहीं पाए. जिस कारण वह बिना ऑटोग्राफ के लौट गया. ऑटोग्राफ न मिलने के कारण बच्चा इतना निराश हो गया कि वहीं पर बैट फेककर रोने लगा. 

मैदान पर आरसीबी का दबदबा

कल के मैच में आरसीबी ने शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव बना रखा था. कप्तान ने पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार को थमाया और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पहली ही गेंद पर विकेट अपने नाम किया. इसके बाद यह सिलसिला जारी है और आरसीबी के गेदंबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 75 रनों में ही DC की पूरी पारी को समेट दिया. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया.

दिल्ली की कमजोर बल्लेबाजी

कल दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद निम्न स्तर का रहा. कप्तान अक्षर पटेल समेत कई बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए. टीम में सात बल्लेबाज ऐसे थे, जिन्होंने दहांई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. कुछ खिलाड़ियों ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. 

Topics