न्यू चंडीगढ़: श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स मंगलवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलती नजर आएगी. पीबीकेएस इस टूर्नामेंट लगभग सभी टीमों को रौंदते हुए अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर काबिज है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 10 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है.
इस सीजन पंजाब किंग्स ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं जिनमें टीम ने अपराजित 6 मैच में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पंजाब ने अपने सबसे हालिया मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, जिसमें उन्होंने 265 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, जो टी20 क्रिकेट में रन चेज में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि देखना दिलचस्प होगा कि आरआर इस मैच में अपनी लय प्राप्ति कर पाती है या पंजाब किंग्स एक और मुकाबला अपने नाम करने में सफल होगी. लेकिन उससे पहले जानतें मैच से जु़ड़ी सभी जानकारी-
PBKS vs RR के बीच IPL 2026 का मैच मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
PBKS vs RR IPL 2026 में 28 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
PBKS vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
PBKS vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
PBKS vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
PBKS vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली,शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
RR: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेरला