Parliament Monsoon Session Live Updates: मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों को स्थगित कर दिया गया था जिसके चलते कामकाज ठीक से नहीं हो सका. आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है और आज भी संसद में हंगामा होने की पूरी संभावना है. बिहार में मतदाता सूची के नवीनीकरण को लेकर विपक्ष काफी नाराज था. पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले पर भी चर्चा की मांग की जा रही है.
आज संसद में स्पोर्ट्स गर्वनेंस बिल को भी पेश किया गया था. कल हंगामे के कारण संसद का कामकाज पूरे दिन के लिए ठप रहा. अब सबकी निगाहें सत्र के तीसरे दिन पर टिकी हैं, जो आज सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा दोनों में शुरू होगा.
02:59:42 PM
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में, भाजपा के आदेश पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से 18,000 नाम हटा दिए.
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, "The BJP has killed the living people. In Uttar Pradesh, 18,000 names were deleted from the voters' list by the Election Commission on BJP's orders. UP by-election was an example of… pic.twitter.com/4WzusHAnkD
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2025
02:08:17 PM
उच्च सदन में 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा नहीं थमा. इसके बाद राज्यसभा 24 जुलाई यानि गुरुवार तक स्थगित कर दी गई.
#MonsoonSession2025 #RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 24.07.2025@VPIndia @harivansh1956 pic.twitter.com/iqUf5oqB3l
— SansadTV (@sansad_tv) July 23, 2025
02:05:52 PM
विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा गुरुवार तक स्थगित कर दी गई है.
#MonsoonSession2025 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 24.07.2025@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/lAtdtNj3Uo
— SansadTV (@sansad_tv) July 23, 2025
01:41:20 PM
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों ने जो कामयाबी हासिल की है, उसपर चर्चा होगी तो उनके(विपक्ष के) पेट में दर्द होगा। SIR के बारे में जब बताया जाएगा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाते… pic.twitter.com/ZRLfe1W77f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
01:40:15 PM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...जो मतदाता फर्जी हैं उन्हें वोटर लिस्ट से हटाना है। उसमें सहयोग करने की बजाय ये उसका विरोध कर रहे हैं। पूरा बिहार, देश का हर राज्य आज इस बात से जूझ रहा है कि फर्जी मतदाता बन गए हैं...RJD हो या कांग्रेस, ये लोग फर्जी मतदाताओं पर… pic.twitter.com/2fx2fIwz3f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
12:39:41 PM
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "यह विपक्ष का बहुत खराब रवैया है...ससंद चलाने में कितना खर्चा होता है, उसका भी इन्हें ध्यान नहीं है...सरकार यह कह चुकी है वो हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता, इनको सिर्फ शोर मचाना है..." pic.twitter.com/BsVdvTjbap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
12:20:13 PM
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी. सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई.
11:53:25 AM
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा-
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "विपक्ष के आरोप निराधार हैं। जब वे हिमाचल, कर्नाटक में चुनाव जीतते हैं तो चुनाव ठीक होता है लेकिन अगर दिल्ली में हार जाते हैं तो चुनाव में गड़बड़ हो जाती है, यह इनके बोलने की एक परंपरा बन चुकी है। वे सदन में चर्चा नहीं करना… pic.twitter.com/UaH3jLSXrp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:52:00 AM
#WATCH दिल्ली: बिहार में SIR के मुद्दे पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "हमें जो कहना है, वो यहां कह रहे हैं और कोर्ट में भी कहेंगे। जब किसी पार्टी के इशारे पर ऐसा किया जाएगा तो लोकतंत्र लहूलुहान होगा... क्या सत्तापक्ष पार्टी चुनाव आयोग की प्रवक्ता बन गई है?..." pic.twitter.com/qHTB54ekPn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:51:15 AM
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा-
#WATCH दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...मेरा ये कहना है कि कोई भी मुद्दा हो उस पर जांच और चर्चा होनी चाहिए...ये बहुत बड़ा सवाल है कि जो चुनाव कराता है उस पर इतना बड़ा सवाल उठ रहा है...तो हमारी पार्टी का स्टैंड… pic.twitter.com/QOGof0jNiC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:49:34 AM
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "INDIA गठबंधन ने लोकतंत्र को हंगामे में बदल दिया है। लोकतंत्र को शोरतंत्र में बदल रहे हैं...बाहर आते हैं तो कहते हैं कि चर्चा करो और सदन में चर्चा से भाग रहे हैं...कल 20 में से 11 सवाल किसानों और गरीबों के थे...प्राकृतिक… pic.twitter.com/pMU2MxdT0f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:48:48 AM
#WATCH दिल्ली | 52 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये दादागिरी कर रहे हैं ये लोकसभा के अध्यक्ष के गरिमा और उनके द्वारा निकाले गए नोटिस कि कोई राजनीतिक दल मकर द्वार पर प्रदर्शन नहीं करेगा लेकिन ये जिस ढंग से ये कर रहे हैं वो… pic.twitter.com/9SFG42q666
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:48:18 AM
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा-
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "...भाजपा की नीयत हमेशा भ्रमित करने की रही है...यह सरकार ना SIR पर बात करना चाहती है, ना पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर पर बात करना चाहती है, यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे थे..." pic.twitter.com/RQSPsDa3lh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:29:17 AM
#WATCH दिल्ली: जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बिहार में जारी SIR के मुद्दे पर कहा, "...जो यहां का नागरिक नहीं है, वो मतदान कैसे करेगा?...चुनाव आयोग ने बिल्कुल सही काम किया है...अच्छा काम हो रहा है....
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
उन्होंने आगे कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। अगर कोई क्राइम… pic.twitter.com/MKgdshkUGP
11:25:12 AM
मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:08:24 AM
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा-
#WATCH दिल्ली: बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "...चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या किसी और की सरकार हो, हर बार जब चुनाव होते हैं, तो चुनाव आयोग पहले इस प्रक्रिया को जारी करता है ताकि मतदाताओं की एक पारदर्शी और निष्पक्ष सत्यापित… pic.twitter.com/C6SyOSnSiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:07:21 AM
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा-
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर कहा, "वह यह बात इतनी बार क्यों कह रहे हैं?" pic.twitter.com/mBOWmRgoEr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:06:35 AM
#WATCH पटना (बिहार): बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं ने विधानसभा के बाहर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/bb5ek1eRuo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:06:04 AM
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा-
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन करेगा...यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग सुनवाई नहीं करता..." pic.twitter.com/UC7MI6KWtA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:05:02 AM
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/6KP3qCasWV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
11:04:11 AM
#WATCH दिल्ली | संसद मार्ग स्थित एक मस्जिद के अंदर कथित तौर पर हुई अपनी बैठक पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "...आस्था जोड़ती है और जो आस्था जोड़ने का काम करती है हम उसके साथ है। लेकिन भाजपा चाहती है कि कोई जुड़े नहीं दूरियां बनी रहें... हम सभी धर्मों में आस्था… pic.twitter.com/xS0s8NioBg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
10:47:14 AM
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
#WATCH दिल्ली | शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हम तो चाहते हैं कि सदन की कार्रवाई शांतिपूर्ण चले। आप देखिए कि भाजपा ने किस तरीके से उपराष्ट्रपति से पहले ही दिन इस्तीफा ले लिया और जो विघटन हुआ है उसके लिए कोई बैठक नहीं हो रही है... तो इस तरह से अचानक होना… pic.twitter.com/a1GBPhI6lg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
10:27:24 AM
Monsoon Session of Parliament | Rajya Sabha MP Renuka Chowdhury submits an Adjournment Motion to discuss the urgent matter of the Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls in Bihar. pic.twitter.com/DTQzIate1D
— ANI (@ANI) July 23, 2025
10:25:42 AM
Rajya Sabha MPs Akhilesh Prasad Singh, Syed Naseer Hussain, Ranani Ashokrao Patil and Ranjeet Ranjan submits an Adjournment Motion to discuss the urgent matter of the Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls in Bihar. pic.twitter.com/MB2fd3y4xp
— ANI (@ANI) July 23, 2025
10:25:01 AM
AAP MP Sanjay Singh has given a Suspension of Business Notice in the Rajya Sabha under Rule 267 and demanded a discussion on the severe humanitarian crisis arising from the forceful eviction in Delhi. pic.twitter.com/7iMKi8jAw8
— ANI (@ANI) July 23, 2025
10:24:09 AM
Monsoon Session of the Parliament | Congress MP Manickam Tagore submits an Adjournment Motion to discuss the urgent matter of the Special Intensive Revision (SIR) of Electoral Rolls in Bihar and its threat to Democratic Rights
— ANI (@ANI) July 23, 2025
10:23:14 AM
राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे से की जाएगी. उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.
10:22:12 AM
विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसद आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. खबरों के अनुसार, सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक मार्च करेंगे.
10:20:31 AM
मानसून सत्र के तीसरे दिन, राष्ट्रीय खेल विधेयक संसद में पेश किए जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, इस विधेयक का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कानून के दायरे में लाना है.