menu-icon
India Daily

Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश का विजयी जवाब, जिसने बना दिया वायरल सनसनी

साल 2025 में मिस यूनिवर्स का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम किया. इसी के साथ मिस यूनिवर्स के स्टेज पर कंटेस्टेंट से जजों ने जो सवाल किए और फातिमा बॉश ने जो जवाब दिया, उसी ने उन्हें ताज दिला दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
Miss Universe 2025: मेक्सिको की फातिमा बॉश का विजयी जवाब, जिसने बना दिया वायरल सनसनी
Courtesy: x

21 नवंबर 2025 को हुए मिस यूनिवर्स 2025 के ग्रैंड फिनाले में मैक्सिको की 25 साल की खूबसूरत फातिमा बॉश फर्नांडेज को ताज पहनाया गया. 121 देशों की दमदार कंटेस्टेंट्स के बीच फातिमा ने न सिर्फ अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से जजेस को इम्प्रेस किया, बल्कि क्वेश्चन-आंसर राउंड में दिए इंस्पायरिंग जवाब ने उन्हें वायरल सेंसेशन बना दिया. 

डेनमार्क की आउटगोइंग विनर विक्टोरिया कियर देलविग ने फातिमा को क्राउन पहनाया. फातिमा का सफर आसान नहीं था. कुछ हफ्ते पहले प्री-पेजेंट मीटिंग में थाईलैंड के पेजेंट डायरेक्टर नवत इत्सराग्रिसिल ने उन्हें सोशल मीडिया प्रमोशन न करने पर 'डंब' कहकर बेइज्जत करने की कोशिश की. 

फातिमा ने हाई हील्स और इवनिंग गाउन पहने ही मीटिंग से वॉकआउट कर दिया, जिसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने उनका साथ दिया. यह वीडियो वायरल हो गया और फातिमा को फैन फेवरेट बना दिया. मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने नवत की आलोचना की और फातिमा को सपोर्ट किया. इस कंट्रोवर्सी ने ही उन्हें और स्ट्रॉन्ग बनाया.

फातिमा टैबास्को, मैक्सिको से हैं. वे फैशन डिजाइनर हैं और इब्रो-अमेरिकन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. 2018 में फ्लोर डे ओरो पेजेंट जीतने के बाद वे मिस यूनिवर्स मैक्सिको 2025 बनीं – टैबास्को की पहली. उनका प्लेटफॉर्म है 'ऑथेंटिसिटी' और 'लीडरशिप'. वे वॉलंटियर हैं और वुमन्स एम्पावरमेंट पर काम करती हैं. स्विमसूट राउंड में व्हाइट कटआउट स्विमसूट और इवनिंग गाउन में रेड सीक्विन ड्रेस पहनकर उन्होंने सबको चौंका दिया.

फिनाले का हाइलाइट था टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का क्वेश्चन-आंसर. टॉप 5 में फातिमा के अलावा मिस थाईलैंड प्रवीणर सिंह (फर्स्ट रनर-अप), मिस वेनेजुएला स्टीफनी एड्रियाना अबासाली नासर (सेकंड रनर-अप), मिस फिलीपींस अह्तिसा मैनालो (थर्ड रनर-अप) और मिस आइवरी कोस्ट ओलिविया यासे शामिल थीं.

मेक्सिको की फातिमा बॉश का विजयी जवाब

फातिमा को सवाल पूछा गया- 'अगर आप मिस यूनिवर्स जीत जाती हैं, तो इस प्लेटफॉर्म से युवा लड़कियों को एम्पावर कैसे करेंगी?' फातिमा का जवाब सुनकर जजेस के साथ-साथ पूरी दुनिया थम गई. उन्होंने कहा- 'खुद पर विश्वास रखें. आपके सपने मायने रखते हैं. आपका दिल मायने रखता है. आप शक्तिशाली हैं और आपकी आवाज सुनी जानी चाहिए. मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं इस मंच का उपयोग युवा लड़कियों को अपनी प्रामाणिकता अपनाने, करुणा के साथ नेतृत्व करने और दुनिया में अपनी रोशनी बिखेरने के लिए प्रेरित करने के लिए करूंगी. सच्ची सुंदरता सेवा और दयालुता में है.'

यह जवाब इतना पावरफुल था कि सोशल मीडिया पर #FatimaBosch ट्रेंड करने लगा. X पर यूजर्स लिख रहे हैं – 'यह सिर्फ क्राउन नहीं, हिम्मत की जीत है!' बता दें कि भारत की तरफ से मनिका विश्वकर्मा ने शानदार कोशिश की, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं. फिर भी उनका कॉन्फिडेंस सराहनीय रहा. अगला मिस यूनिवर्स 2026 प्यूर्टो रिको होस्ट करेगा. फातिमा की जीत मैक्सिको के लिए चौथा टाइटल है – आखिरी बार 2020 में एंड्रिया मेजा जीती थीं.