21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई एडल्ट कॉमेडी 'मस्ती 4' थिएटर्स में हंगामा मचा रही है. 2004 की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी फिर से अपनी शरारतों के साथ लौटे हैं. डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने इसे और भी वाइल्ड बनाया है, लेकिन X (ट्विटर) पर रिएक्शंस दो हिस्सों में बंटे हैं. जहां कुछ फैंस इसे 'बेस्ट एंटरटेनमेंट' बता रहे हैं, वहीं कई इसे 'लीचड़' और 'बोरिंग' कहकर नकार रहे हैं.
आइए देखें सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है. फिल्म की स्टोरी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादीशुदा जिंदगी में फिर से मस्ती ढूंढते हैं. 'लव वीजा' वाला कॉन्सेप्ट – जहां बीवियां एक हफ्ते की छुट्टी देती हैं – सुनते ही हंसी आ जाती है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह 'चीप' लगा.
सपोर्टिंग कास्ट में एलनाज नोरोजी, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फखरी भी हैं. म्यूजिक कैची है, डायलॉग्स एज पर बैलेंस करते हैं, लेकिन सेकंड हाफ में पेस धीमा पड़ जाता है. X पर पॉजिटिव रिव्यूज की बाढ़ है. एक यूजर ने लिखा- 'ट्रियो की केमिस्ट्री नॉस्टैल्जिया जगाती है. फर्स्ट हाफ में हंसी रुकती ही नहीं. रितेश का चार्म और अफताब का स्लैपस्टिक कमाल.'
#Mastiii4 Review: DISGUSTING!
RATING - ⭐ 1/5*
Respect for #Housefull5 ✅✌️
It was vulgar & Cheap, but not on this Level.
One week free visa to Fukk somebody 😰 #RitieshDeshmukh is supposed to Legendary #ChhatrapatiShivajiMaharaj after this 😳😑
Wooden face expressions and… pic.twitter.com/QTTR416GFD— $@M (@SAMTHEBESTEST_) November 21, 2025Also Read
एक ने कहा- 'मिलाप जावेरी ने कमर्शियल टाइमिंग सही रखी. रितेश सबसे फनी, विवेक स्वैग भरा है.' क्लाइमैक्स ग्लिचेस को कवर कर देता है. रितेश-अफताब की केमिस्ट्री लाइफलाइन.' दूसरे ने कहा- 'सिली, सेल्फ-अवेयर और गुड फन. फ्रेंचाइजी को अपनी आइडेंटिटी मिल गई, मस्ट वॉच!'
3 Boys. 1 Mission. Endless Mastiii 🔥
— Al Bahja Cinema Oman (@AlBahjaCinema) November 21, 2025
They’re back to prove that grown-ups can still be boys!#Mastiii4 Releasing on 21st November #AlBahjaCinema pic.twitter.com/Um4bGbUp2k
वहीं एक ने कहा- 'कैओटिक और कलरफुल. ब्राइट मूड और ब्रिजी ह्यूमर से एंटरटेन करती है.' लेकिन फिल्म को लेकर नेगेटिव रिएक्शंस भी कम नहीं है. एक यूजर ने कहा- 'एडल्ट कॉमेडी के नाम पर लीचड़. वाइफ परमिशन वाला कॉन्सेप्ट? केस फाइल होना चाहिए.' एक यूजर ने बोला- '2025 की सबसे बड़ी टॉर्चर. मिलाप ने कचरा बना दिया.'