menu-icon
India Daily

भूत बंगला पर हो रही नोटों की बारिश, 12 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म बनी साल की पहली हिट हॉरर-कॉमेडी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती दिखा रही है. 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और अब इसका कुल कलेक्शन 121 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

babli
Edited By: Babli Rautela
भूत बंगला पर हो रही नोटों की बारिश, 12 दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म बनी साल की पहली हिट हॉरर-कॉमेडी
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना आसान नहीं होता, खासकर तब जब सामने बड़ी फिल्मों का मुकाबला हो. लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दर्शकों को पसंद आ जाए तो फिल्म लंबे समय तक चल सकती है. रिलीज के 12 दिन बाद भी इस फिल्म की कमाई में जो उछाल देखने को मिला है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. भूत बंगला ने अपने 12वें दिन यानी मंगलवार को भारत में लगभग 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन करीब 121.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन मंगलवार को फिर से उछाल देखने को मिला है. करीब 15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के बावजूद फिल्म का यह प्रदर्शन काफी मजबूत माना जा रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला की कमाई

फिल्म ने पहले दिन ही 12.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में कुल 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ का केलक्शन किया, जबकि शनिवार और रविवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. शनिवार को 10.75 करोड़ और रविवार को 12.50 करोड़ की कमाई हुई है.

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर भी मिल रही है. एक तरफ 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 है, तो वहीं दूसरी ओर 24 अप्रैल को आई हॉलीवुड फिल्म माइकल भी सिनेमाघरों में मौजूद है. इसके बावजूद भूत बंगला ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. यह दिखाता है कि दर्शकों को फिल्म का हॉरर और कॉमेडी का मेल पसंद आ रहा है.

वामिका गब्बी ने मनाया खास जश्न

फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होते ही वामिका गब्बी ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की तस्वीर शेयर करते हुए इसे अपने करियर की पहली 100 करोड़ की फिल्म बताया. उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया और दर्शकों के प्यार को इस सफलता का सबसे बड़ा कारण बताया. उनके भावुक संदेश ने फैंस का दिल भी जीत लिया.

फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं.