ठहाके, एक्‍शन, ड्रामा… मई 2026 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये फिल्में


Babli Rautela
29 Apr 2026

आखिरी सवाल – 8 मई 2026

    संजय दत्त अभिनीत यह पॉलिटिकल ड्रामा सच्ची घटना पर आधारित है.

पति पत्नी और वो दो – 15 मई 2026

    आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अभिनीत यह फिल्म 2019 की हिट 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है.

चांद मेरा दिल – 22 मई 2026

    अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर यह युवा रोमांटिक फिल्म कॉलेज लाइफ, दोस्ती और प्रेम की कहानी है.

है जवानी तो इश्क होना है – 22 मई 2026

    डेविड धवन की डायरेक्टेड यह रोमांटिक कॉमेडी वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ट्रिपल लीड रोल वाली फिल्म है.

राजा शिवाजी – 1 मई 2026

    रितेश देशमुख की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथा पर आधारित पीरियड एक्शन-ड्रामा है.

एक दिन – 1 मई 2026

    आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं.

पैट्रियट – 1 मई 2026

    मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज ममूटी और मोहनलाल पहली बार साथ नजर आएंगे.

कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट – 7 मई 2026

    सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना अभिनीत यह भक्ति फिल्म भगवान श्रीकृष्ण की जिंदगी, प्रेम और शिक्षाओं पर आधारित है.

दादी की शादी – 8 मई 2026

    नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर यह फैमिली कॉमेडी एक जिंदादिल दादी की दूसरी शादी की कहानी है.

More Stories