menu-icon
India Daily

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के बाद आदित्य धर ने फिर मिलाया रणवीर सिंह संग हाथ? नई ब्लॉकबस्टर फिल्म पर शुरू हुई चर्चा

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज जैसी बड़ी सफलता के बाद अब निर्देशक आदित्य धर अपनी नई फिल्म के लिए रणवीर सिंह के साथ दोबारा काम करने की तैयारी में हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के बाद आदित्य धर ने फिर मिलाया रणवीर सिंह संग हाथ? नई ब्लॉकबस्टर फिल्म पर शुरू हुई चर्चा
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज जैसी बड़ी सफलता के बाद अब निर्देशक आदित्य धर अपनी नई फिल्म के लिए रणवीर सिंह के साथ दोबारा काम करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच नई फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है और प्रोजेक्ट पहले से ही गति पकड़ चुका है.

रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर ने एक नया आइडिया तैयार किया है और फिलहाल उस पर पूरी मेहनत कर रहे हैं. फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है. निर्देशक रणवीर सिंह से बात कर रहे हैं, हालांकि आधिकारिक अनुबंध अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है. सूत्रों का कहना है कि नई फिल्म मार्च 2027 तक फ्लोर पर जा सकती है. अभी कहानी का विकास चल रहा है, इसलिए रणवीर सिंह की तरफ से आधिकारिक हामी मिलने का इंतजार है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो यह जोड़ी एक बार फिर दमदार फिल्म लेकर आएगी.

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने भारत में 1,130 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड लगभग 1,780 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. यह रणवीर सिंह की करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई है. दर्शकों को फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस खूब पसंद आई. आदित्य धर अब बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में शुमार हो चुके हैं. उनकी पहली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने भी जबरदस्त कमाई की थी और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था. उसके बाद धुरंधर सीरीज ने उन्हें कमर्शियल किंग बना दिया.

रणवीर सिंह और आदित्य धर की केमिस्ट्री पहले ही धुरंधर फ्रैंचाइजी में साबित हो चुकी है. रणवीर अपनी एनर्जी और इंटेंस परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जबकि आदित्य धर बड़े स्केल की फिल्में बनाने में माहिर हैं. फैंस अब इस नई प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं.

कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म भी धुरंधर जितनी या उससे भी बड़ी हो. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए सब कुछ कन्फर्म होने में कुछ समय लग सकता है. आदित्य धर धुरंधर की सफलता के बाद ब्रेक लेने की भी सोच रहे थे, लेकिन नई फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें इतनी पसंद आई कि वे जल्दी काम शुरू करना चाहते हैं.