menu-icon
India Daily

आंध्र प्रदेश बोर्ड कल सुबह 11 बजे जारी करेगा 10वीं के रिजल्ट, छात्र ऐसे कर पाएंगे चेक

आंध्र प्रदेश SSC 2026 का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर पाएंगे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
आंध्र प्रदेश बोर्ड कल सुबह 11 बजे जारी करेगा 10वीं के रिजल्ट, छात्र ऐसे कर पाएंगे चेक
Courtesy: ANI

AP SSC 10th Result 2026: ये कहना गलत नहीं होगा इस वक्त देशभर में रिजल्ट का समय चल रहा है. हर दिन किसी ना किसी राज्य का बोर्ड रिजल्ट जारी हो रहा है. खबर आ रही है कि अब आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BS3AP) 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे आंध्र प्रदेश एसएससी 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा. तेलंगाना के शिक्षा मंत्री लोकेश नारा ने एक्स पर इसकी पुष्टी की है. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद इंडिया डेली वेबसाइट पर एजुकेशन सेक्शन में रिजल्ट को लेकर अपडेट चेक कर सकते हैं.

इंटरमीडिए में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए अहम 

वो छात्र जो इंटरमीडिए में ए़डमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह अहम खबर है. वो अपने नंबर के हिसाब से अच्छी सी अच्छी जगह पर आगे की पढ़ाई कर पाएंगे. कक्षा 10 के बाद अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए भी यह बहुत अहम है. शिक्षा मंत्री ने एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है. 

AP SSC Result 2026: आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें डाउनलोड?

स्टेप-1  आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाएं.
स्टेप-2  आंध्र प्रदेश एसएससी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप-4 विवरण जमा करें
स्टेप-5 रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
स्टेप-6  भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
स्टेप-7 ऑनलाइन स्कोरकार्ड अस्थायी है. छात्रों को बाद में अपने-अपने विद्यालयों से मूल अंक पुस्तिका प्राप्त करनी चाहिए.

आंध्र प्रदेश SSC रिजल्ट 2026: पिछले साल का पासिंग रिकॉर्ड

पिछले साल, आंध्र प्रदेश एसएससी के रिजल्ट 23 अप्रैल को घोषित किए गए थे. कुल 6,14,459 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4,98,585 उत्तीर्ण हुए. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.14% रहा.

2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.64% था. 2023 और 2022 में, रिजल्ट क्रमशः 6 मई और 6 जून को घोषित किए गए थे, जिनमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 72.26% और 64.02% था.

SSC AP 2026: डिजिलॉकर पर कैसे देखें

जो छात्र आंध्र प्रदेश एसएससी मार्कशीट की सरकार द्वारा सत्यापित डिजिटल कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं;

  1. DigiLocker मोबाइल एप्लिकेशन खोलें या DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, आधार से जुड़े विवरण या मौजूदा यूजर नाम का उपयोग करके लॉग इन करें.
  3. लॉग इन करने के बाद, शैक्षणिक सेवाओं या शैक्षिक दस्तावेज सेक्शन पर जाएं.
  4. जारीकर्ता प्राधिकारियों की लिस्ट में से BSEAP खोजें.
  5. वहां उपलब्ध एपी एसएससी/कक्षा 10 डिजिटल मार्क्स मेमो विकल्प का चयन करें.
  6. उम्मीदवार की आवश्यक जानकारी जैसे हॉल टिकट नंबर, उत्तीर्ण होने का वर्ष और अन्य मांगी गई पहचान संबंधी जानकारी दर्ज करें.
  7. जानकारी सबमिट करें और दस्तावेज़ पुनर्प्राप्ति विकल्प पर क्लिक करें.
  8. इसके बाद आपकी डिजिटल रूप से प्रमाणित एपी एसएससी मार्कशीट दिखाई देगी और डाउनलोड और भविष्य में उपयोग के लिए जारी किए गए दस्तावेज फोल्डर में सहेजी जाएगी.