menu-icon
India Daily

'बिग बॉस' फेम शिल्पा शिरोडकर का क्या सच में था सचिन तेंदुलकर के साथ अफेयर? जानिए सच्चाई

सचिन तेंदुलकर और 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के बीच अफेयर की अफवाहें कभी खूब सुर्खियों में रहीं. दोनों के महाराष्ट्रीयन बैकग्राउंड से होने के कारण लोग कयास लगाने लगे थे कि शायद दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचे. लेकिन क्या वाकई सचिन का शिल्पा के साथ कोई डबल अफेयर था, या ये सब महज अफवाह थी? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.

antima
Edited By: Antima Pal
'बिग बॉस' फेम शिल्पा शिरोडकर का क्या सच में था सचिन तेंदुलकर के साथ अफेयर? जानिए सच्चाई
Courtesy: social media

Sachin Tendulkar Love Life: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर के बीच अफेयर की अफवाहें कभी खूब सुर्खियों में रहीं. दोनों के महाराष्ट्रीयन बैकग्राउंड से होने के कारण लोग कयास लगाने लगे थे कि शायद दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचे. लेकिन क्या वाकई सचिन का शिल्पा के साथ कोई डबल अफेयर था, या ये सब महज अफवाह थी? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.

शिल्पा शिरोडकर का क्या सच में था सचिन तेंदुलकर के साथ अफेयर? 

शिल्पा शिरोडकर, जिन्होंने 'खुदा गवाह', 'आंखें' और 'पहचान' जैसी फिल्मों में काम किया, ने एक पुराने इंटरव्यू में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. रेड एफएम से बातचीत में शिल्पा ने बताया कि 1991 में फिल्म 'हम' की शूटिंग के दौरान उनकी सचिन से मुलाकात हुई थी. यह मुलाकात उनके कजिन भाई के जरिए हुई, जो सचिन के साथ बांद्रा ईस्ट में क्रिकेट खेला करते थे. शिल्पा ने साफ किया कि उस वक्त सचिन पहले से ही अंजलि के साथ रिलेशनशिप में थे, जो गुपचुप तरीके से चल रहा था. उन्होंने कहा, 'हम दोस्तों की तरह मिले थे. सिर्फ इसलिए कि एक एक्टर और क्रिकेटर की मुलाकात हुई, लोग अफवाहें उड़ाने लगे.'

'हम तो एक-दूसरे को जानते तक नहीं'

वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया था. उन्होंने कहा, 'शिल्पा शिरोडकर के साथ मेरा अफेयर? यह मेरे बारे में सुनी गई सबसे बेतुकी बात है. हम तो एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे.' सचिन ने साफ किया कि उनका शिल्पा से कोई रिश्ता नहीं था. सचिन ने 1995 में अंजलि से शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी. दोनों की प्रेम कहानी प्यार से शुरू होकर शादी तक पहुंची और आज उनके दो बच्चे, सारा और अर्जुन हैं.

दूसरी ओर शिल्पा ने 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की और उनकी एक बेटी अनुष्का है. दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं. इस तरह सचिन और शिल्पा ने साफ किया कि उनके बीच कोई डबल अफेयर नहीं था. ये अफवाहें महज क्रिकेट और बॉलीवुड की चकाचौंध में बनी कहानियां थीं.

सम्बंधित खबर