Viral Video: वैसे तो घी को बनाने में ढेर सारी मेहनत और कई घंटों का समय लगता है. वहीं इसके साथ ही बहुत सारी दूध की मलाई भी लगती है. हालांकि इसको लेकर एक नई तकनीक खूब वायरल हो रही है. जिसमें मात्र 10 मिनट में ही घी बनकर तैयार हो जाती है. इस विधि से कुकर में घी बनाया जाता है.
इस तरह तैयार करें देशी घी
वैसे तो आज के समय में लोग घी को रेडिमेट खरीदकर खाना पसंद कर रहे हैं क्योंकि अब लोग बनाना नहीं चाह रहे हैं. उसमें ढेर सारी मेहनत लगती है. इसी को लेकर एक ब्लॉगर ने वीडियो साझा किया है. जिसमें घी बनाने की अनोखी विधि बनाती गई है. एक महिला पहले दूध से निकले हुए फुल क्रीम को एक कुकर में निकालती है और फिर उसमें धोड़ा सा पानी मिलाती है. फिर पानी और क्रीम को अच्छा से मैश करती है. गैस पर उसको तेज आंच पर गर्म करती है. जिसके बाद 10 मिनट के बाद कुकर को खोलकर उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिलाती है. और फिर 5-7 मिनट मिलाने के बाद घी अपने दूध अपने ठोस रूप में हो जाता है जबकि घी गर्म होकर अलग होने लगता है.
इस तरीके से बनेगा घी तभी मिलेगा देशी घी
वहीं इस वीडियो को @shipravlogzone नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 12 मिलियन यूजर देख चुके हैं. वहीं एक यूजर लिखा है कि इस महिला ने बेहतरीन तरीके से घी बनाना सिखाया है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि घी बनाना अब सबको सिखना चाहिए तभी देशी और शुद्ध घी खाने को मिलेगा.