menu-icon
India Daily

Watch: डांस करते करते अचानक लड़कियों संग हो गया 'खेल'...उड़े पब्लिक के होश

Viral Video: वैसे तो डांस को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है. लेकिन कई बार इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने की वजह से दुर्घटना भी हो जाती है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: डांस करते करते अचानक लड़कियों संग हो गया 'खेल'...उड़े पब्लिक के होश

हाइलाइट्स

  • कल्पना से परे हो गई घटना
  • यूजर बोले- डांस में इतना इनवाल्व नहीं होना चाहिए

Viral Video: वैसे तो डांस को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है लेकिन डांस के दौरान कई बार ऐसी घटना हो जाती है. जिसको देखने और जानने के बाद ये समझ में आता है कि डांस में इतना भी तल्लीन नहीं होना चाहिए. जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. डांस कर रही कुछ लड़कियों के साथ दुर्घटना होती दिख रही है.

कल्पना से परे हो गई घटना

कहीं पार्टी के दौरान 6 लड़कियां स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है. तभी डांस के दौरान ही अचानक हादसा हो जाता है और वो भी हादसा ऐसा कि किसी भी लड़की ने कल्पना भी न की हो. एकाएक स्टेज पर डांस कर रही सभी 6 लड़कियां धड़ाम से नीचे गिर जाती है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़कियां तब गिरती हैं जब उनका बैलेंस बिगड़ता है. जिसके बाद उस हॉल में बैठे सभी लोगों के बीच भगदड़ सा माहौल हो जाता है.

यूजर बोले- डांस में इतना इनवाल्व नहीं होना चाहिए

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @crazyclipsonly नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको अभी तक 12 मिलियन यूजर द्वारा देखा जा चुका है. वहीं इस वीडियो को देख कर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा है कि डांस करने में इतना भी इनवाल्व नहीं होना चाहिए कि अपना आपा ही खो बैठें.