menu-icon
India Daily

Watch: हिरण को मुंह में दबाकर आसमान में उड़ गया ईगल, Video में दिखा खौफनाक नजारा 

Viral Video: कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: हिरण को मुंह में दबाकर आसमान में उड़ गया ईगल, Video में दिखा खौफनाक नजारा 

हाइलाइट्स

  • शिकार पर रखता है बाज अपनी पैनी नजर
  • यूजर बोले- बाज की नजर पर कभी संदेह नहीं

Viral Video: आपने ये जरूर सुना होगा होगा या फिर डिस्कवरी चैनलों पर देखा होगा कि हिरण का शिकार शेर करता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हिरण का शिकार कोई बाज कर दे. आपको ये सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा कि कोई बाज हिरण का शिकार कैसे कर सकता है. हालांकि वीडियो को देखने के बाद ही इस बात को कहा जा सकता है.

शिकार पर रखता है बाज अपनी पैनी नजर 

सोशल मीडिया पर आए दिन जंगल की वीडियो वायरल होती रहती है. जिसको देखकर हर कोई नई जानकारी प्राप्त करता है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक बाज बड़े से हिरण को अपने चोंच में दबाकर उड़ जाती है. जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है. वैसे भी बाज को अपने शिकार पर पैनी रखने के लिए जाना जाता है. जो जबतक अपने शिकार को कर नहीं लेता तब तक शांत नहीं बैठता. इसी का एक प्रमाण इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है.

यूजर बोले- बाज की नजर पर कभी संदेह नहीं

वायरल हो रहे इस वीडियो को @BiffDon नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. जिसको अभी तक 92 मिलियन यूजर देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि बाज अपने नजरों के लिए ही जाना जाता है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि हिरण को क्या बाज अपने पर आ जाए तो गाय के बछड़े को भी लेकर जा सकता है.