नई दिल्ली: मई शुरू हो चुका है और स्मार्टफोन बाजार में कई फोन्स के लॉन्च का इंतजार भी बढ़ चुका है. इस महीने मार्केट में कई नए फोन्स लॉन्च होने वाले हैं. Vivo X300 Ultra से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक, इस महीने कई फोन्स मार्केट में दस्तक देंगे. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको यहां सभी फोन्स की लिस्ट दे रहे हैं, जिन्हें इस महीने लॉन्च किया जा सकता है.
इन फोन्स को 6 मई को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने पुष्टि कर ब ताया है कि ये दोनों फोन 6 मई को लॉन्च किए जाएंगे. इन्हें चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. Vivo X300 Ultra में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद हो सकता है. साथ ही एलीट जेन 5 चिपसेट भी दिए जाने की संभावना है. इसके साथ ही 6600 एमएएच की बैटरी समेत 100 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है.
Vivo X300 FE की बात करें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके साथ ही 6500 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की उम्मीद है.
इन दोनों फोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा. इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही 8000 एमएएच की बैटरी समेत 144Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है. साथ ही 50MP का मेन कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है. वहीं, Nord CE 6 Lite को बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है. इसमें मीडियाटके डायमेंसिटी चिपसेट दिया जा सकता है.
Oppo इस महीने दो फोन लॉन्च कर सकता है. इसमें Find X9 Ultra और Find X9s शामिल होगा. इसे किस तारीख पर लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. Find X9 Ultra पूरी तरह से कैमरों पर फोकस है. इसमें 200MP का मेन कैमरा और एडवांस्ड जूम कैपेबिलिटी दिए जाने की उम्मीद है. इसमें एक बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप चिपसेट दिया जा सकता है. इसे Vivo के Ultra मॉडल का सीधा मुकाबला बनाता है.
वहीं, Find X9s एक ज्यादा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप हो सकता है. इसमें मीडियाटेक चिपसेट, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी दी जा सकती है.
Motorola इस महीने Razr 70 Plus के साथ Razr 70 और Razr 70 Ultra लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Razr 70 और फ्लैगशिप Razr 70 Ultra जल्द ही लॉन्च होंगे. Razr 70 Ultra में 7 इंच का मेन और 4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ ही 165Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की भी बात कही गई है. इसके अलावा यह फोन स्नैड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं, Razr 70 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7450X चिपसेट भी दिए जाने की संभावना है.
Xiaomi 17T के जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. लीक्स के अनुसार, फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं, 67W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है. फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 चिपसेट दिया जा सकता है. फोन में 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.