menu-icon
India Daily

बुक की तरह खुल जाता है Samsung W26, कीमत 2 लाख रुपये से भी ज्यादा

Samsung W26 Price And Features: सैमसंग W26 चीनी मार्केट में लॉन्च हो गया है. यह गैलेक्सी जेड फोल्ड लाइनअप पर आधारित है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स.

Shilpa Shrivastava
बुक की तरह खुल जाता है Samsung W26, कीमत 2 लाख रुपये से भी ज्यादा
Courtesy: Samsung

Samsung W26 Price And Features: सैमसंग W26 चीनी मार्केट में लॉन्च हो गया है. यह गैलेक्सी जेड फोल्ड लाइनअप पर आधारित है. यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन जैसे ही है. इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. 

सैमसंग W26 की कीमत: इस फोन की कीमत CNY 16,999 (लगभग 2,11,600 रुपये) से शुरू होती है. यह इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 18,999 (लगभग 2,36,500 रुपये) है. इस फोन को चीन में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे डैन जिहोंग और जुआन याओ ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. 

सैमसंग W26 के फीचर्स:

सैमसंग W26 में QXGA+ (1968×2184 पिक्सल) रेजोल्यूशन वाला 8 इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट है. वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है. इसका कवर डिस्प्ले 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस (1080×2520 पिक्सल) है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर और 16GB रैम से लैस है. इसके साथ ही 1TB तक की स्टोरेज दी गई है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित वन UI 8 पर चलता है. 

इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी आउटर कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का सेंसर है. यह इनर फोल्डेबल पैनल पर लगा है. वहीं, कवर स्क्रीन पर एक और सेंसर है, जो 10 मेगापिक्सल का है. यह फोन तियानटोंग के जरिए डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. यह चीन का मोबाइल कम्यूनिकेशन कैटेलाइट सिस्टम है. इसका इस्तेमाल इमरजेंसी कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जा सकता है. यह तब काम आएगा जब फोन में नेटवर्क न हो. 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन सैमसंग के आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. इसमें 4400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.