menu-icon
India Daily

इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में

एंड्रॉइड पर WhatsApp चलाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. जल्द ही आपके फोन में WhatsApp चलना बंद हो जाएगा. ऐसा क्यों और कब किया जा रहा है, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
इन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. बता दें कि WhatsApp इस साल के आखिर में Android के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट बंद कर देगा. दरअसल, कंपनी ये चाहती है कि सिस्टम की जरूरतों और परफॉर्मेंस के स्टैंडर्ड के हिसाब से WhatsApp को चलाया जा सके. 

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 सितंबर 2026 से WhatsApp उन सभी डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा, जिनमें एंड्रॉइड 6.0 से पुराने वर्जन है. बता दें कि फिलहाल WhatsApp उन डिवाइसेज को सपोर्ट करता है, जो एंड्रॉइड 5,0 या उससे ऊपर के वर्जन पर चल रहे हैं. हालांकि, जो भी नए फीचर ऐप में आते हैं, कई बार उन्हें चलाने के लिए बेहतर सिस्टम एफिशियंसी की जरूरत होती है. ऐसे में यह सपोर्ट बंद किया जा रहा है. 

WhatsApp यूजर्स को अलर्ट दिखना हो जाएगा शुरू:

यूजर्स को इस बदलाव के लिए पहले से ही अलर्ट दिखना शुरू हो जाएगा. इससे जो लोग इससे प्रभावित होने वाले होंगे, उन्हें पहले से ही जानकारी मिल जाएगी.  कंपनी यूजर्स को यह सलाह दे रही है कि सपोर्ट खत्म होने से पहले वो अपनी चैट हिस्ट्री का बैकअप ले लें. बता दें कि आप अपनी चैट का बैकअप गूगल ड्राइव पर ले सकते हैं. इसे बाद में रिट्रीव किया जा सकता है. 

किन देशों के यूजर्स होंगे प्रभावित:

खबरों के अनुसार, भारत, ब्राजील, और दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में यूजर्स इससे प्रभआवित होंगे. जिन डिवाइसेज पर अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते हैं, जिससे नए ऐप की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है, उन पर WhatsApp बंद कर दिया जाएगा. 

ऐसे में अगर आपके पास भी एंड्रॉइड 6.0 से नीचे वर्जन का फोन है और आपको WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना है तो आपको अपना फोन अपग्रेड करना होगा. इसके अलावा अगर आपके फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट आया है, तो आप उसे भी अपडेट कर सकते हैं. बता दें कि यह बदलाव WhatsApp Messenger और WhatsApp Business दोनों पर लागू होगा. 

एप्पल यूजर्स पर अभी नहीं पड़ेगा असर:

खबरों के अनुसार, इस अपडेट का Apple यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा. iOS 15.1 और उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइस पर WhatsApp बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा.