menu-icon
India Daily

Motorola Edge 70 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

Motorola Edge 70 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जानें इसकी कीमत से फीचर्स तक…

Shilpa Shrivastava
Motorola Edge 70 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर्स
Courtesy: Motorola

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Pro की सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी. कीमत और ऑफर्स जानने से पहले इस फोन की खासियतें जान लेते हैं. Motorola Edge 70 Pro में मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है. इस फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले भी मौजूद है, जिससे वीडियो देखने का एक्सपीरियंस कमाल का हो जाएगा. इस फोन को पैंटोन लिली व्हाइट में मार्बल जैसा टेक्सचर, पैंटोन टी में स्मूद सैटिन लक्स फिनिश और पैंटोन टाइटन में कपड़े जैसा बैक पैनल दिया गया है.

Motorola Edge 70 Pro की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है. वहीं, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट समेत अन्य रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा. ऑफर्स की बात करें तो HDFC या ICICI बैंक कार्ड इस्तेमाल कर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगाी. इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल जाएगा. 

Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स:

यह फोन 4nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिपसेट से लैस है. इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K एक्स्ट्रीम एमोलेड पैनल है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स है. इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन दी गई है. इसके साथ ही धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है.

Moto Edge 70 Pro में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50MP LYTIA-710 है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा मौजूद है. वहीं, दूसरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है, जो मैक्रो शॉट्स लेने में मदद करता है. फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट Hello UI पर काम करता है. 

फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4 और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए NFC जैसे विकल्प मौजूद हैं.