menu-icon
India Daily

OnePlus 15 ने दी भारत में दस्तक, 7300mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस

भारतीय मार्केट में वनप्लस 15 लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो भारत में पहली बार किसी फोन में दिया गया है.

Shilpa Shrivastava
OnePlus 15 ने दी भारत में दस्तक, 7300mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस
Courtesy: OnePlus

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह फोन OnePlus 13 का सक्सेसर है. यह भारत का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट जनरेशन 5 प्रोसेसर के साथ आया है. इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गाय है. इसमें वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. 

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. अगर आप इस फोन को खरीदते हैं और आपके पास एचडीएफसी बैंक ऑफर है तो आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इस फोन की बिक्री भी शुरू हो गई है. इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेज़न पर उपलब्ध होगा. फोन को इनफिनिट ब्लैक, सैंड स्टॉर्म और अल्ट्रा वॉयलेट कलर में खरीदा जा सकेगा.

वनप्लस 15 के स्पेसिफिकेशन:

यह ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है. इसमें 6.78 इंच QHD+ (1272x2772 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गाय है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है. इसके साथ ही 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इस फोन का डिस्प्ले सन डिस्प्ले तकनीक को सपोर्ट करता है. साथ ही आई कम्फर्ट, मोशन क्यूज, आई कम्फर्ट रिमाइंडर और रिड्यूस व्हाइट प्वाइंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

यह फोन क्वालकॉम 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है. इसके साथ ही एड्रेनो 840 GPU, G2 वाई-फाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप भी दिया गया है. फोन में 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है. फोन में 360 क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम है. इसके साथ 3D वेपर चैंबर भी मौजूद है. इसमें प्लस माइंड, गूगल का जेमिनी AI, AI रिकॉर्डर, AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI स्कैन और AI प्लेलैब जैसे कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

कैमरा डिटेल्स: 

वनप्लस 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.8) सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा है. साथ ही 50 मेगापिक्सल (f/2.8) सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल (f/2.0) OV50D अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. फोन में 32 मेगापिक्सल (f/2.4) सोनी IMX709 सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. 

अन्य फीचर्स: 

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 15 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट आदि फीचर्स के साथ आता है. इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. इसके साथ ही धूल और पानी से बचाने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग मौजूद है. फोन में 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है.