JAC 10th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने आज गुरुवार को आधिकारिक तौर पर 2026 के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरबोर्ड देख सकते हैं. इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 43 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. ये परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं.
परीक्षार्थी jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा में शिवांगी कुमारी ने 99.60% अंक लाकर टॉप किया है. शिवांगी ने 500 में से 498 अंक अर्जित किए हैं. वह चौथी छात्र हैं जिन्हें झारखंड 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पहली रैंक मिली है.
झारखंड 10वीं बोर्ड की टॉपर शिवांगी ने बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों को सफलता का मूल मंत्र दिया है. शिवांग ने बताया कि वह पहले एक औसत छात्र थीं लेकिन नियमित सेल्फ स्टडी और रिवीजन ने सब कुछ बदल दिया. उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन 4-5 घंटे घर पर पढ़ाई करती थीं और अध्यापकों के मार्गदर्शन में उत्तर लिखने की लिखित रूप से प्रैक्टिस करती थीं.
उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि क्लास में फोकस रखें, लगातार रिवाइज करें और निरंतरता बनाए रखें. शिवांगी की योजना आगे ह्यूमिनिटीज लेने और कानून की पढ़ाई करने की है.