उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार के आंकड़ों ने सबकों चौंका कर रख दिया है. इस साल छात्राओं का दबाबा देखने को मिल रहा है. कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है. आईए जानते हैं कि इस साल के रिजल्ट से जुड़ी हर बातें.
UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गईं. 2026 की UP बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 5,337,778 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें हाई स्कूल स्तर के 2,761,696 छात्र और इंटरमीडिएट स्तर के 2,576,082 छात्र शामिल थे.
बोर्ड सचिव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक तौर पर टॉपर्स के नामों की घोषणा की. इस वर्ष सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने राज्य-स्तरीय मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त करके राज्य का गौरव बढ़ाया है. दोनों उम्मीदवारों ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
रैंक विद्यार्थी का नाम प्रतिशत रोल नंबर जिला
1 (प्रथम) कशिश वर्मा 97.83% 1260938803 सीतापुर
1 (प्रथम) अंशिका वर्मा 97.83% 1261740223 बाराबंकी
2 (द्वितीय) अदिति 97.50% 1261740214 बाराबंकी
3 (तृतीय) अर्पिता 97.33% 1260938798 सीतापुर
3 (तृतीय) ऋषभ साहू 97.33% 1261336104 झांसी
3 (तृतीय) परी वर्मा 97.33% 1261740270 बाराबंकी
अगर हम पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा था. पिछले साल यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था.
रैंक नाम प्रतिशत शहर
1 यश प्रताप सिंह 97.83% जालौन
2 अंशी 97.67% इटावा
2 अभिषेक यादव 97.67% बाराबंकी
3 ऋतु गर्ग 97.50% मुरादाबाद
3 अर्पित वर्मा 97.50% सीतापुर
3 सिमरन गुप्ता 97.50% जालौन