बेंगलुरु: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) के नतीजे आज दोपहर 12 बजे घोषित कर दिए हैं. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के लॉगिन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइटों karresults.nic.in या sslc.karnataka.gov.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
इस वर्ष कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 8.65 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र एसएमएस और डिजी लॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना एसएसएलसी परिणाम 2026 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं.
उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे. एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा. उन्हें अपना शैक्षणिक सत्र बचाने के लिए कुछ विषयों की पुनः परीक्षा देनी होगी.
अधिकारियों द्वारा निर्धारित ग्रेडिंग प्रणाली की जांच करें.
यहां हम कुछ पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड बता रहे हैं.
2025: कुल छात्र – 7,90,890 | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 74% | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 58.07%
2024: कुल छात्र – 6,31,204 | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 81.11% | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 65.90%
2023: कुल छात्र – 7,00,691 | लड़कियाँ – 3,59,511 | लड़के – 3,41,180
2022: कुल छात्र – 8,53,436 | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 90.29% | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 81.3%
2021: कुल छात्र – 3,75,787 | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 99.99% | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 100%
2020: कुल छात्र – 7,38,471 | लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 81% | लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत – 72%
बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.