menu-icon
India Daily

OnePlus 15 लॉन्च से पहले हजारों रुपये गिरी OnePlus 13 की कीमत, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका

OnePlus 13 को खरीदना चाहते हैं, तो इससे अच्छा मौका आपको दोबारा नहीं मिलेगा. अमेजन से इस फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा.

Shilpa Shrivastava
OnePlus 15 लॉन्च से पहले हजारों रुपये गिरी OnePlus 13 की कीमत, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: वनप्लस 13 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका फिर नहीं मिलेगा. इस फोन को कीमत को काफी कम कर दिया गया है. इसका एक कारण वनप्लस 15 लॉन्च भी है. इस फोन के लॉन्च से पहले वनप्लस 13 को हजारों रुपये कम कर दिया गया है. आपको बता दें कि वनप्लस 15 को भारत समेत दुनिया भर में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. इस नए फोन में कई धमाकेदार फीचर्स जा सकते हैं. इसकी एक बड़ी खासियत फोन की बड़ी बैटरी होगी. 

वनप्लस 13 की कीमत की बात करें तो यह फोन दो स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा. इसका पहला वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. वहीं, दूसरा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा. इस फोन की ओरिजिनल कीमत 72,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे सस्ते में खरीदा जा सकेगा. इस फोन को 7,000 रुपये कम में खरीद सकते हैं. 

वनप्लस 13 पर मिल रहे ये ऑफर्स:

इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है, लेकिन इसे 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 65,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. कुछ चुनिंदा कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. नो कॉस्ट ईमआई की बात करें तो हर महीने 11,000 रुपये देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा. अगर आपके पास पुराना फोन है तो आपको 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.

वनप्लस 13 के फीचर्स:

वनप्लस 13 फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है. इसमें 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ProXDR जैसा एडवांस फीचर मौजूद है. फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. साथ ही अल्ट्रा-फास्ट 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 50MP का वाइड-एंगल मुख्य कैमरा है. वहीं, दूसरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. इसके अलावा तीसरा 50MP का टेलीफोटो कैमरा है. फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करता है. साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित ऑक्सजीनओएस 15 पर काम करता है.