menu-icon
India Daily

Apple, iPhone यूजर्स को लगा रहा चूना! 20000 रुपये में बेच रहा ऐसा प्रोडेक्ट, जिसे देखकर कहेंगे ये क्या मजाक है?

जरा सोचिए, अगर हम आपको कहें कि एक ऐसा भी प्रोडक्ट है जो केवल आईफोन रखने के काम आता है और उसकी कीमत 20,000 रुपये तक है, तो क्या आप हमारी बात मानेंगे? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि एप्पल ले आया है, iPhone Pocket…

Shilpa Shrivastava
Apple, iPhone यूजर्स को लगा रहा चूना! 20000 रुपये में बेच रहा ऐसा प्रोडेक्ट, जिसे देखकर कहेंगे ये क्या मजाक है?
Courtesy: Apple

नई दिल्ली: एप्पल ने एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसे समझ पाना शायद हर यूजर के बस में नहीं है. कंपनी ने डिजाइनर इस्से मियाके के साथ मिलकर, iPhone Pocket नाम से एक नई लिमिटेड वर्जन एक्सेसरी लॉन्च की है. यह एक कपड़े के टुकड़े से प्रेरित है. यह एक कैरी पाउच है, जो किसी भी आईफोन या किसी छोटी रोजमर्रा के सामान को रखने में मदद करेगी. इसे जापान में बनाया गया है. साथ ही इस्से मियाके डिजाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया है. 

Apple का कहना है कि उसकी यह नई फैशन एक्सेसरी 3D निटेड स्टाइल और रिब्ड ओपन स्ट्रक्चर से लैस है. iPhone Pocket को कंधे पर या कलाई पर स्लिंग बैग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे आप अपने हैंडबैग के साथ भी जोड़ सकते हैं. यह दो स्ट्रैप में आता है, जिसमें लंबे और छोटे स्ट्रैप शामिल हैं. इसमें iPhone 8 या उसके बाद के मॉडल को आसानीि से रखा जा सकता है. साथ ही एयरपॉड्स को भी रखा जा सकता है. 

iPhone Pocket कितने कलर और कितनी कीमत में हुआ लॉन्च:

iPhone Pocket के कलर की बात करें तो इसका छोटा स्ट्रैप 8 कलर में आता है, जिसमें लेमन, मैंडरिन, पर्पल, पिंक, पिकॉक, सैफायर, सिनेमन और ब्लैक कलर शामिल हैं. वहीं, लंबा स्ट्रैप सैफायर, सिनेमन और ब्लैक कलर में आता है. कीमत की बात करें तो छोटे स्ट्रैप की कीमत 149.95 डॉलर यानी करीब 13,300 रुपये है. वहीं, लंबे स्ट्रैप की कीमत 229.95 डॉलर यानी करीब 20,400 रुपये है. 

स्पेशल एडिशन रिलीज है iPhone Pocket:

Apple ने घोषणा कर बताया है कि iPhone Pocket एक स्पेशल एडिशन रिलीज है. यह 14 नवंबर से फ्रांस, ग्रेटर चीन, इटली, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, यूके और अमेरिका के चुनिंदा एप्पल स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एप्पल ने कोई अजीबोगरीब प्रोडक्ट या एक्सेसरी लॉन्च की हो. नवंबर 2004 में, Apple ने iPod Socks लॉन्च किया था. यह ट्रैवलिंग के दौरान iPods को सुरक्षित रखता था. यह एक मल्टीकलर कॉटन निटेड सॉक सेट था. इसके अलावा कुछ साल पहले एप्पल कंपनी ने Apple पॉलिशिंग क्लॉथ नाम का एक छोटा ऑफ-व्हाइट माइक्रोफाइबर कपड़े का टुकड़ा लॉन्च किया था, जिसकी कीमत वर्तमान में लगभग 1,700 रुपये है.