menu-icon
India Daily

एक छोटी सी गलती Gmail को बंद करा सकती है! Jio-Airtel के फ्री Google स्टोरेज यूज करने वाले सावधान

Jio और Airtel के कई रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री Google क्लाउड स्टोरेज मिल रही है, जो 6 महीने से 18 महीने तक चल सकती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
एक छोटी सी गलती Gmail को बंद करा सकती है! Jio-Airtel के फ्री Google स्टोरेज यूज करने वाले सावधान
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आजकल Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान लेते ही कई यूजर्स को फ्री Google स्टोरेज का ऑफर मिल जाता है. कुछ प्लान में 100GB तो कुछ में 2TB या उससे ज्यादा जगह फ्री दी जा रही है. यह ऑफर आकर्षक लगता है, लेकिन सावधानी न बरती तो बाद में परेशानी खड़ी हो सकती है.  दरअसल, फ्री स्टोरेज खत्म होने के बाद अगर आपका अकाउंट 15GB लिमिट पार कर चुका हो तो नई ईमेल आना बंद हो सकता है. लाखों यूजर्स इस ट्रैप में फंस रहे हैं. इसलिए समझदारी से स्टोरेज इस्तेमाल करना जरूरी है.

फ्री स्टोरेज के साथ क्या समस्या आ सकती है?

Google हर अकाउंट को कुल 15GB फ्री स्टोरेज देता है, जो Gmail, Drive और फोटोज में बंटी रहती है. अगर फ्री ऑफर वाली अतिरिक्त जगह भर जाए तो फ्री पीरियड खत्म होने पर नई ईमेल नहीं आ पाएंगी. भारी डेटा अपलोड करने के बाद उसे खाली करना या ऑफलाइन सेव करना मुश्किल और समय लेने वाला काम बन जाता है. कई यूजर्स को बाद में पैसे खर्च करके स्टोरेज खरीदनी पड़ रही है.

गूगल स्टोरेज खाली करने में कितना खर्च लग सकता है?

Google के स्टोरेज प्लान 130 रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन 2TB के लिए मासिक खर्च 650 रुपये तक पहुंच जाता है. अगर आप फ्री स्टोरेज को पूरा भर लेते हैं तो ऑफर खत्म होने पर हर महीने इतना खर्चा उठाना पड़ सकता है. इसलिए फ्री जगह को सिर्फ जरूरी फाइल्स के लिए इस्तेमाल करें, ताकि बाद में बोझ न बने.

क्या अपलोड करें और क्या बचाएं?

फ्री स्टोरेज में सबसे बड़ा खतरा गूगल फोटोज का ऑटो बैकअप है. फोटो और वीडियो सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं. इसलिए उन्हें क्लाउड में ऑटो अपलोड न होने दें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स या चुनिंदा फाइल्स को Drive में अलग फोल्डर बनाकर सेव करें. इससे स्टोरेज जल्दी नहीं भरेगी और बाद में आसानी से मैनेज की जा सकेगी.

Google Photos में बैकअप कैसे बंद करें?

Photos ऐप खोलें, ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल आईडी पर टैप करें. फिर More from Photos या Settings में जाएं और Turn off backup का विकल्प चुनें. बैकअप को पूरी तरह ऑफ कर दें. अब नई फोटो-वीडियो क्लाउड में नहीं जाएंगी. इससे आपका फ्री स्टोरेज सुरक्षित रहेगा और Gmail सुचारू रूप से चलता रहेगा.