OnePlus 13s Discount: वनप्लस के सबसे छोटे और सबसे कॉम्पैक्ट फोन की कीमत में भारी भरकम कटौती की गई है. अमेजन से OnePlus 13s को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इस दिवाली नया फोन खरीदने का यह सही मौका है. इससे पहले आप कोई और डील लें, पहले इस डील पर एक नजर जरूर डाल लें. डिस्काउंट के बारे में बताने से पहले फीचर्स के बारे में बता देते हैं.
इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा परफॉर्मेंस के साथ-साथ आईफोन जैसे डिजाइन के लिए यूजर्स के बीच लोकप्रिय है. इस फोन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. चलिए जानते हैं फोन पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
वनप्लस 13S पर छूट: इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है. इस फोन की कीमत में 4,000 रुपये की भारी कटौती की गई है. डिस्काउंट के बाद इसे 50,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा, फोन पर 3,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 47,749 रुपये रह जाती है. इसके साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. कुल मिलाकर इस पर 7,250 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है।
इसमें 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक की है. इसमें डॉल्बी विजन और HDR10+ जैसे फीचर्स से लैस है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आता है. इसे 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 15 पर काम करता है.
फोन में पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50MP का प्राइमरी लेंस है. वहीं, दूसरा 50MP का टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह IP68 और IP69 रेटेड है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं.