menu-icon
India Daily

GT vs RCB, Live Streaming: IPL के 41वें मुकाबले में होगी गुजरात-बेंगलुरु की भिड़ंत, फैंस घर बैठे यहां उठा सकते हैं मैच का लुत्फ

30 अप्रैल को IPL 2026 का 41वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. गुजरात टाइटन्स ने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
GT vs RCB, Live Streaming: IPL के 41वें मुकाबले में होगी गुजरात-बेंगलुरु की भिड़ंत, फैंस घर बैठे यहां उठा सकते हैं मैच का लुत्फ
Courtesy: ANI

अहमदाबाद: IPL 2026 अब अगले पड़ाव में पहुंचने को बेताब है. अब सभी टीमें टॉप 4 में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में 30 अप्रैल को IPL 2026 का 41वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. गुजरात टाइटन्स ने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पावरप्ले में गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लगातार दो हार के बाद अब जीटी जीत की पटरी पर लौट चुकी है. टीम फिलहाल 8 में से 4 मैच में जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है. 

वहीं दूसरी ओर RCB की बात की जाए तो टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है. 8 मैच में से आरसीबी को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 6 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. अब दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद अहम रोमांचक होने वाल है. लेकिन मैच से पहले जानते हैं कि आप कब और कहां इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

GT vs RCB के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

GT vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच गुरुवार को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

GT vs RCB के बीच मैच कब खेला जाएगा?

GT vs RCB IPL 2026 में 30 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

GT vs RCB के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

GT vs RCB के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

GT vs RCB के बीच टॉस किस समय होगा?

GT vs RCB के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

GT vs RCB का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

GT vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

GT vs RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

GT vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

GT vs RCB स्क्वाड

GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा

RCB: रजत पाटीदार (कप्तान),  जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

Topics