menu-icon
India Daily

चलती ट्रेन से की उतरने की कोशिश...प्लेटफॉर्म के बीच फिसला पैर, वीडियो में देखें कैसे हुई व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
चलती ट्रेन से की उतरने की कोशिश...प्लेटफॉर्म के बीच फिसला पैर, वीडियो में देखें कैसे हुई व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
Courtesy: Grok AI

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने संकरे गैप में फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी जान चली गई. इस हादसे का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करता है, तभी उसका पैर फिसल जाता है. कुछ ही पलों में वह ट्रेन के नीचे आ जाता है. मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी दौड़कर उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

वीडियो देखना कुछ लोगों के लिए विचलित करने वाला हो सकता है. कृपया अपने रिस्क पर देखें.

लोगों में क्यों जताया आक्रोश?

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर गहरा आक्रोश जताया है. कई लोगों ने कहा कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति अगर तुरंत मदद करता तो शायद उस यात्री की जान बच सकती थी. वहीं कुछ ने यह सवाल उठाया कि लोग मदद करने के बजाय ऐसे हादसों की रिकॉर्डिंग क्यों करते हैं. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोगों ने रेलवे प्रशासन और यात्रियों दोनों की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है.

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी ने चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश में अपनी जान गंवाई हो. रेलवे ने पहले भी कई बार यात्रियों को चेतावनी दी है कि चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे हादसे पूरी तरह टाले जा सकते हैं अगर लोग धैर्य रखें और ट्रेन के पूरी तरह रुकने का इंतजार करें.

कानपुर रेलवे स्टेशन पर इस हादसे के बाद सुरक्षा कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और जल्दबाजी न करें. एक पल की लापरवाही पूरे जीवन की कीमत बन सकती है.