'मारते रहो इसे छोड़ना मत', बारात लेकर जा रहे दूल्हे को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वायरल VIDEO देख दहल उठेंगे आप
हमीरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर शादी की बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की दिनदहाड़े सरेआम एक गुट ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार यह घटना राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव में गुरुवार शाम की बताई जा रही है. जब दूल्हा अपनी बारात के साथ एक गाड़ी में जा रहा था तब ही करीब एक दर्जन लोग बाइकों पर सवार होकर आए और बारात को सड़क पर ही रोक लिया.
गाड़ी में भी की तोड़-फोड़
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकती है कि उपद्री तत्वों ने दूल्हे की कार में भी लाठी-डंडों से तोड़-फोड़ की और उसे जबरदस्ती कार से बाहर खींच लिया. इसके बाद आरोपियों ने लाठियों और रॉड से उसकी बुरी तरह पिटाई करना शुरू कर दिया. आई विटनेस की मानें तो दूल्हे ने भागने की भी कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उसे बार-बार मारते रहे. वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दूल्हे को घेरकर बेरहमी से पीटा जा रहा है, जबकि आस-पास मौजूद लोग डरे हुए दिख रहे हैं.
दूल्हा गंभीर रूप से हुआ घायल
इस घटना में पीड़ित दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बहुत गहरी चोटें आईं हैं. दूल्हे के सिर में गहरी चोट लगी थी जिससे खून बह रहा था. जब उसके भाई और परिवार के कुछ लोगों ने उसे हमलावरों से बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया. घायल दूल्हे को इलाज के लिए राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है.
यहां देखें वीडियो
दूल्हे पर क्यों किया गया हमला?
इस हमले के पीछे की वजह क्या थी इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एक नामजद आरोपी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा का माहौल है.
और पढ़ें
- 'हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें...', तमिलनाडु में कांग्रेस के फैसले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
- 'खूनी तरबूज ने फिर छीन ली जान'! मुंबई के बाद बिजनौर में फल खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार; एक की मौत
- गला घोंटा, चाकू मारा, झाड़ियों में छिपाई लाश... नाबालिग प्रेमी ने रची प्रेमिका की हत्या की खौफनाक साजिश