menu-icon
India Daily

'खूनी तरबूज ने फिर छीन ली जान'! मुंबई के बाद बिजनौर में फल खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार; एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बार फिर पूरा परिवार तरबूज का शिकार बन गया. मुंबई की तरह इस मामले में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'खूनी तरबूज ने फिर छीन ली जान'! मुंबई के बाद बिजनौर में फल खाते ही बीमार पड़ा पूरा परिवार; एक की मौत
Courtesy: AI

मुंबई में अभी कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था, जिसमें एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी. कहा जा रहा था कि ये लोग अपनी मृत्यु से पहले तरबूज खाए थे. इसी तरह का एक नया मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सामने आया है. जिसमें तरबूज खाते ही एक परिवरा के तीन लोगों की  हालत बिगड़ गई.

इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि तरबूज खाने के बाद सभी की तबियत अचानक बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने के क्रम में ही 22 साल की लड़की ने दम तोड़ दिया. वहीं माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई  है. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस का कहना है कि युवती मुस्कान की शादी तय होने के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. अभी भी अस्पताल में भर्ती माता-पिता जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं. वहीं मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि परिवार के लोगों ने शव का पीएम करवाने के लिए तैयार नहीं हुए.

इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युवती की मौत किस वजह से हुई, इसके पीछे का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. हालांकि मुंबई वाले परिवार के पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी कि जिस तरबूज को उन्होंने आखिरी समय में खाया था, उसमें कीटनाशक मिले हुए थे. जिसके कारण उन्हें फूडपॉइजनिंग हुई थी.

क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने अपील की है कि वह फल खरीदते समय सावधान रहें. अगर कोई भी फल अपने नॉर्मल रंग या आकार से अलग दिख रहा है तो उसमें खतरनाक केमिकल का छिड़काव हो सकता है. ऐसे मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. इस तरह के बढ़ते मामलों ने लोगों के मन में भी चिंता और डर पैदा कर दिया है.

फल और सब्जियों को गहरे रंग देखकर खरीदने से समस्या बढ़ सकती है. बहुत ज्यादा लाल तरबूज ना खरीदें और इसे खरीदने के बाद कम से कम एक घंटे के लिए पानी में डाल कर छोड़ दें. वहीं पहले थोड़ा खाकर देखें और कुछ देर का इंतजार करें, अगर आपको अपने स्वास्थ्य में थोड़ा भी बदलवा महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज कराएं. हालांकि बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी से समस्याओं का हल संभव है.