नई दिल्ली: Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है. अगर आप शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट मौका है, खासतौर पर उन लोगों के लिए, जो फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं. अगर आपका बजट ठीक-ठाक है तो आपको Samsung Galaxy S25 Ultra 5G 94,999 रुपये में मिल जाएगा. इसके साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिए जाएंगे. अगर आपके पास HDFC कार्ड है तो आपको 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है. इसे 23% डिस्काउंट के साथ 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया गया है. कुछ चुनिंद कार्ड्स के साथ 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. दोनों डिस्काउंट को मिलाकर यह फोन 94,999 रुपये में आपका हो सकता है.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा. वैसे तो थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो यह फोन 24,999 रुपये में आपका हो जाएगा.
इस फोन में 6.9 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है. 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इस फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास आर्मर की सुरक्षा दी गई है. फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मौजूद है. इसके साथ ही यह फोन 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है.
इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है. इस फोन में पहला सेंसर 200 मेगापिक्सल का है. दूसरा 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, तीसरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और चौथा 10 मेगापिक्सल सेंसर है. यह फोन 12 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. यह फोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है.