मथुरा: उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा से एक दिल को कंपाने वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार गांव खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर से बरामद हुए हैं. साथ ही शवों के पास से गिलास भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है. मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य हैं, जिनमें पति-पत्नी एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह जब परिवार का कोई भी सदस्य नहीं जागा तब परिजनों और आस-पास के लोगों को जानकारी लगी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और साथ ही आधा अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल को देखने के बाद अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी.
जानकारी मुताबिक खप्परपुर में रहने वाले मृतक मनीष कुमार की उम्र 35 साल थी और वह खेती करते थे. मंगलवार की सुबह जब परिवार का एक भी सदस्य घर के बार नहीं दिखा तो आस पास के लोगों को शक हुआ. जब घर के अंदर देखा गया तो मनीष उनकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी औऱ दो वर्ष के बेटे पंकज के शव पड़े हुए हैं. एक साथ पूरे परिवार की लाशों को देखकर पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घर की किचन की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला है. दीवार पर लिखा था कि 'हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं.' हालांकि परिवार ने आत्महत्या क्यों की है इसका अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है. मृतक मनीष के घर के बगल में ही उसके दो भाई रहते हैं. मनीष के पिता का भी कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था.
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीस कर रही है. मनीष के भतीजे ने बताया कि सुबह जब बहुत देर तक घर का गेट नहीं खुला तो दरवाजे को तोड़ दिया. जब अंदर पहुंचे तो सभी की पहल ही मौत हो चुकी थी. उसने बताया की मनीष और सीमा की शादी 2018 में हुई थी. अभी तक किसी भी प्रकार का विवाद की बात सामने नहीं आई है. परिवार वालों ने किसी से भी झगड़े की बात से भी इंकार किया है.