नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुरक्षा नियमों के चलते पूर्व सीएओ क्रिस्टोफ श्नेलमान को क्लीयरेंस नहीं मिलने के बाद चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नीतू सामरा को नया सीईओ नियुक्त किया गया है. बता दें कि विदेशी सीईओ होने से एयरपोर्ट को कुछ मंजूरी मिलने में दिक्कत आ रही थी. लोगों का मानना है कि उनकी नियुक्ति के बाद एयरपोर्ट को गति मिल सकती है. आईए जानते हैं कि नोएडा एयरपोर्ट की कमान संभाल रही नीतू ने यहां तक का सफर कैसे तय किया. इस एयरपोर्ट का उद्घाटनमार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. पहले चरण में हवाई अड्डे की क्षमता प्रति वर्ष लगभग 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की होगी.
यह बदलवा तब हुआ, जब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने पूर्व सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान को सुरक्षा क्लीयरेंस देने से साफ इनकार कर दिया. इसकी मुख्य वजह उनका विदेशी होना बताया जा रहा हैं. 2011 के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों के तहत नए भारतीय एयरपोर्ट के सीईओ को सुरक्षा समन्वयक के तौर पर काम करना होता है और सुरक्षा व्यवस्था की सीधी निगरानी करनी होती है.
नीतू समरा कॉरपोरेट फाइनेंस जगत का एक जाना-माना नाम हैं. सीईओ बनने से पहले नीतू समरा अक्टूबर 2021 से नोएडा एयरपोर्ट की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थीं. नीतू के पास कॉर्पोरेट फ़ाइनेंशियल लीडरशिप में 20 सालों से भी अधिका का अनुभव है. वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से अपनी योग्यता हासिल की है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है.
इस बदलाव के बाद नोएडा एयरपोर्ट को अब अगले 10 दिनों के भीतर ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से अपने सुरक्षा कार्यक्रम के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जो कि अंतिम नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के तौर पर काम करेगा. हालांकि, नोएडा एयरपोर्ट को मार्च में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से एरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन इसके एरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को अभी BCAS की मंजूरी मिलनी बाकी है. नीतू सामरा की नियुक्ति से इस काम में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही हैं. नीतू समरा की नियुक्ति के बाद, एयरलाइंस अब अपनी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शेड्यूल जारी करने की प्रक्रिया को तेज कर पाएगी.
नीतू समरा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता के मुख्य क्षेत्र हैं: