menu-icon
India Daily

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान, बिजली गिरने की आशंका, IMD का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन तीन दिनों (1 से 3 मई) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 4, 5 और 6 मई को रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी. IMD ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में अगले दो घंटों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान, बिजली गिरने की आशंका, IMD का येलो अलर्ट जारी
Courtesy: Pinterest

Delhi Weather: शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी, भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे लू से राहत मिली, लेकिन आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित रहीं. आईएमडी ने और बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल और यूपी समेत कई उत्तर भारतीय राज्य भी तूफान और संभावित बर्फबारी के अलर्ट पर हैं. IMD ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में अगले दो घंटों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है.

साथ ही बिजली गिरने और 40-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जहां पर ज्यादा बारिश और हवा चलने की संभवना जताई गई है उनमें हरियाणा (यमुनानगर, करनाल, सफीदों, पानीपत, सोहाना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल), उत्तर प्रदेश (गंगोह, शामली, कांधला, नंदगांव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, आगरा, जजाऊ) और राजस्थान (भिवाड़ी, डीग, भरतपुर) के कुछ हिस्से शामिल हैं.

आईटीओ इलाके में जलभराव की खबर

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव (वीडियो)

 

तेज हवाओं और बारिश से दिल्ली के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए (वीडियो)

भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने से शहर के कई हिस्से प्रभावित (वीडियो)

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन तीन दिनों (1 से 3 मई) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 4, 5 और 6 मई को रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी. इस दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.