menu-icon
India Daily

PM मोदी ने युवाओं को दिया तोहफा, 62000 करोड़ से ज्यादा की शिक्षा और कौशल योजनाएं की लॉन्च

PM Modi Youth Schemes: 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित किया. 

reepu
Edited By: Reepu Kumari
PM मोदी ने युवाओं को दिया तोहफा, 62000 करोड़ से ज्यादा की शिक्षा और कौशल योजनाएं की लॉन्च
Courtesy: Pinterest

PM Modi Youth Schemes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे देश के युवाओं से जुड़ते हुए 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी योजनाओं का ऐलान किया. इन योजनाओं में खास तौर पर बिहार पर फोकस किया गया है ताकि यहां के युवाओं को पढ़ाई और रोजगार के ज्यादा मौके मिल सकें. इस दौरान पीएम ने कई नई पहल शुरू कीं, जो आने वाले समय में युवाओं के करियर और स्किल्स को मजबूती देंगी.

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण था पीएम-सेतु योजना, जिसके तहत पूरे देश के 1,000 सरकारी आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) को अपग्रेड किया जाएगा. इसका मकसद है युवाओं को आधुनिक तकनीक और नए जमाने की स्किल्स सिखाना, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़े. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअल तरीके से जुड़े और योजनाओं का हिस्सा बने.

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित किया

62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का शुभारंभ करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित किया. 


एक और मील का पत्थर देखने को मिला...: दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कुछ वर्ष पहले हमारी सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर दीक्षांत समारोहों की एक नई परंपरा शुरू की थी.आज हम सभी इस परंपरा में एक और मील का पत्थर देख रहे हैं. मैं भारत के कोने-कोने से आए सभी युवा आईटीआई साथियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.आज का यह समारोह भारत में कौशल को दिए जाने वाले महत्व का प्रतीक है.आज देश भर के युवाओं के लिए दो और बड़ी शिक्षा एवं कौशल विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है...'

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने युवाओं को संबोधित किया

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी कहते हैं, '... आज एक ऐतिहासिक क्षण है. ग्यारह साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक आंदोलन की शुरुआत की थी. कौशल विकास और उद्यमिता के महत्व को स्वीकार करते हुए एक नए विभाग की स्थापना की गई थी. उस कार्य के पीछे की दृष्टि और प्रयास ही हैं जिन्हें हम सब आज सामूहिक रूप से प्रगति की उस यात्रा में एक मील के पत्थर के रूप में मना रहे हैं... प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमें अपने आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों के सम्मान के लिए पहल करनी चाहिए... प्रधानमंत्री मोदी ने विजन दिया था कि 2047 तक देश विकसित हो जाना चाहिए... निश्चित रूप से, प्रधानमंत्री मोदी ने ग्यारह साल पहले 2047 तक भारत को विकसित बनाने की नींव रखी थी.'