Bihar DA News: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनहित में घोषणाओं की बौछार कर दी है. केंद्र सरकार के बाद अब नीतीश सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. सरकार ने कुल 129 एजेंडों को मंजूरी देते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया.
डीए में बढ़ोत्तरी से प्रदेश के 5 लाख सरकारी कर्मचारियों का फायदा होगा. सरकार के ऐलान के बाद अब महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है जो जुलाई से लागू हो जाएगा. इससे सरकारी कर्मचारियों को सीधे 3-4 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा.
कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय में 10% प्रोत्साहन राशि वृद्धि का भी फैसला लिया गया.
इन फैसलों पर लगी मुहर
भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 931 कर भूमि अधिग्रहण करने के लिए 471 लाख करोड़ रुपए तो सहरसा हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त करीब 12 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 147 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली.
वाहन चालकों का मानदेय बढ़ा
सरकार ने 112 वाहन चालकों के मानदेय में 4225 रुपए की वृद्धि को मंजूरी दी. अब उन्हें प्रति माह 30,000 मानदेय मिलेगा.