Unmukt Chand: भारत में कई ऐसे खिलाड़ियों का उदाहरण देखने को मिला है, जहां पर वे भविष्य के सितारे दिखाई देते हैं लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ता है. उनके लिए क्रिकेट में पहचान बनाना मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में भारत के एक और खिलाड़ी उन्मुक्त चंद का नाम शामिल है. चंद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था लेकिन अंत में वे गुमनामी में चले गए.
चंद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कम उम्र में ङी अपने बल्ले से धमाल मचाया था और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 में जीत दिलाई थी. इसके बाद से ही उनके खेलने के तरीके से भारत का अगला विराट कोहली माना जा रहा था. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जैसे ही वे अपने करियर में आगे बढ़े, उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके और ऐसे में वे भारत को छोड़कर अमेरिका चले गए.
चंद को आईपीएल में भी मौका मिला लेकिन वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में लगातार फेल होने के बाद इस खिलाड़ी ने निराश होकर संयुक्त राज्य अमेरिका का रूख किया. चंद अमेरिका से क्रिकेट खेलने लगे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में उन्हें मौका नहीं मिला और एक बार फिर से उन्हें निराशा हाथ लगी.
इसके अलावा वे मेजर लीग क्रिकेट, जो कि अमेरिका की लीग है, उसमें भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में उनका अब गुमनामी में चला गया था. हालांकि, अब उनके ऊपर फिल्म बन रही है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और इसे चंद ने खुद शेयर किया है.
Unbroken: The Unmukt Chand Story
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) July 31, 2025
Not a success story—
A story of broken dreams, lost spotlight & a fight to rebuild.
Of chasing the game even when the world turns away.
Teaser out now.
🎬 Coming Sept ’25#UnmuktChand #Resilience #Cricket #DocuFilm #OTT pic.twitter.com/oKt9YfklSN
इस खिलाड़ी पर बनी डॉक्यूमेंट्री इसी साल 25 सितंबर को नेटफिलिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसका टीजर पहले ही सामने आ चुका है, जिसका नाम अनब्रोकेन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी रखा गया है.