ओवल में ब्रैडमैन का कौन-सा 88 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे गिल?
Praveen Kumar Mishra
31 Jul 2025
5वां मुकाबला
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच ओवल में 31 जुलाई से खेला जाना है.
गिल के पास मौका
इस मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर
गिल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
ब्रैडमैन के नाम पर एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
1937 का कारनामा
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1937 में एशेज सीरीज में 810 रन बानए थे.
89 रन पीछे गिल
गिल ने इस सीरीज में 722 रन बनाए हैं और उन्हें ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 89 रनों की जरूरत है.
वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब गिल
अगर गिल ओवल में 89 रन बना लेते हैं, तो वे कप्तान के तौर पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.