कोलकाता: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दौरान भारत के कप्तान शुभमन गिल को चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.
गिल ने एक शॉट खेला, जिसके बाद उनकी गर्दन में चोट आई और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. ऐसे में अब तीसरे दिन का खेल शुरु होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी दी है कि वे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उन्हें शॉट खेलने के बाद गर्दन में दिक्कत आई थी और ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और उन्हें आराम करने की सलाह मिली है.
बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि गिल अब पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी चोट को बीसीसीआई की मेडिकल टीम मॉनिटर कर रही है और पूरी तरह से फिट होने के बाद वे वापसी करेंगे.
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
Captain Shubman Gill had a neck injury on Day 2 of the ongoing Test against South Africa in Kolkata. He was taken to the hospital for examination after the end of day's play.
He is currently under observation in the hospital. He will take no further part in the… pic.twitter.com/o7ozaIECLq
गिल पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं और अब उनके दूसरे मुकाबले में भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक गिल पहले टेस्ट मैच के बाद अब दूसरे मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं. गिल के दूसरे मुकाबले से पहले फिट होने की संभावना बहुत कम है.
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. इसमें भी कप्तान गिल का खेलना मुश्किल दिखा दे रहा है.
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. ऐसे में वे गिल की गौरमौजूदगी में भारत की कप्तानी करेंगे. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी वही टीम को लीड कर रहे थे और इस मुकाबले में आगे भी अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे.
इसके अलावा अगर गिल दूसरे मुकाबले से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह पंत ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं.