कोलकाता: भारत को मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में 30 रनों से मात दे दी है. इसी के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बवुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है. दूसरी पारी में भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. भारत की 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट गंवाकर 93 रन पर आउट हो गई. साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रनों पर सिमट गई और इसी के साथ उन्होंने 123 रनों की बढ़त हासिल की. क्योंकि टीम इंडिया को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त मिली थी. ऐसे में भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 124 रनों की दरकार है. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए थे. भारत की पहली पारी में 30 रनों की बढ़त की वजह से अफ्रीकी टीम मात्र 63 रनों से आगे थी.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका पहली पारी में 159 रनों पर सिमट गई थी. भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे. तो वहीं टीम इंडिया भी पहली पारी में 189 रन ही बना सकी थी और 30 रनों की बढ़त ही हासिल कर सकी थी. अफ्रीकी टीम के लिए साइमन हार्मर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे.
02:12:12 PM
कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने भारत को 30 रनों से हराया है.
02:10:35 PM
भारतीय टीम को इस मुकाबले में बड़ा झटका लगा है और अक्षर पटेल को केशव महाराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. पटेल 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
02:02:03 PM
भारत का सातवां विकेट गिर गया है. दूसरी पारी में 77 रन पर भारत ने कुलदीव यादव का विकेट गंवाया.
01:50:17 PM
भारत का छठा विकेट गिर गया है. वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर आउट हुए.
01:38:49 PM
भारत का 5वां विकेट गिर गया है. 64 रन रविंद्र जडेजा हार्मर का शिकार बने.
01:22:31 PM
भारत का स्कोर 50 रन के पार हो गया है. इस समय क्रीज पर वांशिगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा है.
01:06:57 PM
भारत ने इस मुकाबले में चौथा विकेट गंवा दिया है और साइमन हार्मर ने ऋषभ पंत को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. पंत 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर ऑउट हुए.
12:46:49 PM
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. साइमन हार्मर ने ध्रुव जुरेल को 13 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
12:18:31 PM
कोलकाता टेस्ट का आज तीसरा दिन है. लंच के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है. भारत को 108 रन जीतने के लिए चाहिए और उसके बाद 7 विकेट बचे हैं.
11:33:56 AM
कोलकाता टेस्ट में तीसरे दिन लंच ब्रेक हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया है और टीम इंडिया ने 10 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं.
11:16:18 AM
भारतीय टीम को इस मुकाबले में दूसरा झटका लगा है. मार्को जैंसन ने केएल राहुल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. राहुल 1 रन बनाकर ऑउट हुए.
11:13:46 AM
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहला विकेट गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर ऑउट हो गए हैं. उन्हें मार्को जैंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
10:53:39 AM
साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 153 रनों पर सिमट गई है. इसी के साथ उन्होंने भारत पर 123 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य दिया है.
10:48:34 AM
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 9वां विकेट गंवा दिया है. मोहम्मद सिराज ने साइमन हार्मर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. हार्मर 20 गेंदों पर 7 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
10:37:59 AM
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में एक मजबूत कदम बढ़ाया है और उन्होंने 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ अब उनकी बढ़त 120 रनों की हो गई है.
10:27:46 AM
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने शानदार पारी खेली है. उन्होंने 122 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. यह इस टेस्ट मैच का पहला अर्धशतक है.
10:16:17 AM
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8वां विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने कार्बिन बॉश को अपना शिकार बनाया है. कार्बिन 37 गेंदों पर 25 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
10:12:59 AM
साउथ अफ्रीका की भारत के खिलाफ इस मुकाबले में बढ़त 100 के पार पहुंच गई है. ऐसे में अफ्रीकी टीम अब 150 के स्कोर तक कम से कम पहुंचना चाहेगी.
09:44:14 AM
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 7 विकेट गंवा दिए हैं और अब उन्होंने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया पर 70 से अधिक रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
09:33:17 AM
कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल शुरु हो चुका है. साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बवुमा और कार्बिन बॉश क्रीज पर उतर चुके हैं.
08:46:50 AM
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता में जारी है. इस मुकाबले का आज तीसरा दिन है और अफ्रीकी टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे.