Shikhar Dhawan Retired: टीम इंडिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन ने इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 24 अगस्त को उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया. वो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. पिछला आईपीएल सीजन भी उनके लिए ठीक नहीं रहा था. अधिकतर समय वो बेंच पर ही थे, क्योंकि चोट ने उन्हें परेशान किया था.
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024Also Read
क्या बोले शिखर धवन
शिखर धवन ने एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने इस वीडियो में कहा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, जय हिंद.'
धवन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मर्तबा साल 2022 के दिसंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और इसके बाद से ही ये लगातार बाहर चल रहे थे.
शिखर धवन ने कब किया था डेब्यू?
शिखर धवन ने भारत के लिए 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. डेब्यू में ही उन्होंने 187 रन की पारी खेली थी. जिसमें 33 चौके और 2 छक्के थे. इससे पहले 2010 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया था, पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए थे. 2011 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू का मौका मिला, जिसके पहले ही मैच में धवन ने 5 रन बनाे थे.
शिखर धवन का करियर कैसा रहा?
टेस्ट- 34 मैचों की 58 पारियों में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए हैंय. उनके नाम 7 शतक और 5 फिफ्टी भी हैं.
वनडे- शिखर ने भारत के लिए 167 मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 39 फिफ्टी निकलीं.
टी20- 68 टी20 मैचों में धवन ने 27.92 की औसत से 1759 रन बनाए. जिसमें 11 फिफ्टी शामिल रहीं.