6 6 6 6 6 6 6: Nicholas Pooran ने तोड़ डाला, फोड़ डाला


India Daily Live
24 Aug 2024

निकोलस पूरन

    वेस्टइंडीज के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बार फिर बल्ले से तबाही मचाई है.

वेस्टइंडीज बनाम अफ्रीका

    23 अगस्त की रात वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का का पहला मैच हुआ.

मैच का हाल

    साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे.

ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 रन किए

    अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 42 गेंदों पर 76 जबकि पैट्रिक क्रूगर ने 7वें नंबर पर आकर 32 गेंदों पर 44 रन जोड़े थे.

वेस्टइंडीज के गेंदबाज

    वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 3 जबकि शमर जोसेफ ने 2 शिकार किए. 1-1 विकेट अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड को मिला.

175 रनों का टारगेट

    175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज ने बढ़िया शुरुआत की और 17.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया.

बढ़िया शुरुआत

    वेस्टइंडीज के लिए ओपनर एथिकनाज ने 40, शाई होप ने 51 जबकि तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन ने 65 रनों की तूफानी पारी खेली.

पूरन ने कूटे 7 छक्के

    निकोलस पूरन ने महज 26 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और मैच को एकतरफा कर दिया.

लगातार 4 छक्के

    पूरन ने पारी के 12वें ओवर में नांद्रे बर्गर के खिलाफ लगातार 4 छक्के ठोक कमाल कर दिया. यहीं से मैच का रुख पलट गया था.

हीरो रहे पूरन

    वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो पूरन ही चुने गए, उन्होंने दमदार बैटिंग की और अफ्रीकी गेंदबाजों को खूब पीटा.

सीरीज में 1-0 से बढ़त

    वेस्टइंडीज अपने घर में यह टी20 सीरीज खेल रही है. पहला मैच जीतकर उनसे 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. दूसरा मैच 25 अगस्त को खेला जाएगा.

More Stories