menu-icon
India Daily

ENG vs SL: कौन हैं इंग्लैंड के जेमी स्मिथ, जिन्होंने पहली सेंचुरी से चूर-चूर कर दिया 94 साल पुराना ये रिकॉर्ड

Who is Jamie Smith: मैनचेस्टर के मैदान पर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा और 94 साल पुराना खास रिकॉर्ड तोड़ दिया. जेमी अपने करियर का चौथा टेस्ट खेल रहे हैं. उन्हें इंग्लैंड का फ्यूचर भी कहा जा रहा है. 

India Daily Live
ENG vs SL: कौन हैं इंग्लैंड के जेमी स्मिथ, जिन्होंने पहली सेंचुरी से चूर-चूर कर दिया 94 साल पुराना ये रिकॉर्ड
Courtesy: Twitter

Who is Jamie Smith: जेमी स्मिथ...इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में चल रहे पहले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने शतक ठोककर बड़ा कारनामा किया है. जिस मैनचेस्टर की पिच पर इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ज्यादा देर नहीं टिक पाए वहां जैमी ने खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी की और लंकाई गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली. उन्होंने अपने चौथे ही टेस्ट में पहला शतक बना दिया. इस शतक के दम पर वो इतिहास रच गए. जैमी ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. 

94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ अब इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने महज 24 साल, 42 दिन की उम्र में ये सेंचुरी लगाई. इससे पहले ये रिकॉर्ड लेस एम्स के नाम था, जिन्होंने आज से 94 साल पहले 1930 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में 24 साल, 63 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी जमाई थी. 

8 चौके और 1 छक्का

जेमी वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पिछले टेस्ट मैच में शतक लगाने से चूके थे. वो  95 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने मौका नहीं गंवाया. जेमी स्मिथ की पारी 111 रनों पर खत्म हुई, उन्होंने 148 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक बनाया. 

मैच का हाल

जेमी के शतक के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका की 236 रनों की पारी के जवाब में 358 रन बनाए, अब श्रीलंका अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 204 रन बना चुकी है. अभी श्रीलंका के पास 82 रनों की लीड है. तीन दिन का खेल पूरा हो चुका है. 

6-7 साल की उम्र में थाम लिया था बल्ला

जेमी स्मिथ उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बचपन से ही इस खेल में दिलचस्पी दिखाई. जब यह खिलाड़ी 6-7 साल का था तभी से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. साल 2005 की एशेज सीरीज को देखर इस खिलाड़ी ने क्रिकेटर बनने की ठानी. 12 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट स्कॉलरशिप मिली. वे विटगिफ्ट स्कूल की ओर से खेले. यहां जेमी ने रनों की बारिश की. खास बात ये भी है कि 15 साल तक उन्होंने फुटबॉल भी खेला, वे एएफसी विंबलडन क्लब से जुड़े रहे, लेकिन फिर पूरा फोकस क्रिकेट पर किया.

कैसा है घरेलू क्रिकेट करियर?

जेमी स्मिथ ने फर्स्ट क्लास में अब तक 62 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान 10 शतक के साथ 3641 रन बनाए. लिस्ट ए के 17 मैचों में वो 434 रन बनाच चुके हैं. वहीं 84 टी20 मैचों में 1354 रन किए हैं. इस स्टार खिलाड़ी को अब इंग्लैंड का फ्यूचर भी कहा जा रहा है.