menu-icon
India Daily

Weather Update: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का बदलाव लोगों के लिए राहत बनकर आया है. मौसम विभाग ने तेज आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Weather Update: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
Courtesy: X

भीषण गर्मी की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए मौसम ने अचानक राहत भरी करवट ली है. IMD ने पूरे राज्य में 10 मई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है. सोमवार को राजधानी रांची समेत सूबे के कई हिस्सों में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी.

मौसम में उतार-चढ़ाव

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. राज्य के कई हिस्सों में पांच से दस मई के बीच बारिश के बिजली, तेज हवाएं और बारिश होने के अलर्ट जारी हो गया है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज होगी. 

रांची में जमकर बरसे बादल

राजधानी रांची में सोमवार निवासियों के लिए एक अलग ही सुकून लेकर आया. शहर में लगभग दो से तीन घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई. इस झमाझम बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस तूफानी बारिश से राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान गिरकर 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया.

बिजली में कटौती

एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई. वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को कुछ परेशानियां भी झेलनी पड़ीं. रांची में बारिश के दौरान आसमान में लगातार तेज बिजली कड़की. इसी आसमानी बिजली तेज बारिश के भारी खतरे को देखते हुए रांची के पावर ग्रिड और सभी प्रमुख फीडरों से एहतियात के तौर पर आपूर्ति रोक दी गई. इसकी वजह से शहर के बड़े हिस्से को लगभग दो से तीन घंटे तक ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा. 

बिजली बहाली में आईं तकनीकी अड़चनें

बारिश का जोर कुछ कम हुआ. उसके बाद बिजली विभाग ने एक-एक करके फीडरों से आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की. हालांकि, बिजली बहाल करने की यह प्रक्रिया बिल्कुल भी आसान नहीं रही. लाइन चालू होते ही लोकल फॉल्ट और लाइन ट्रिपिंग की कई शिकायतें सामने आने लगीं. कई जगह ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज पूरी तरह उड़ गए. हालांकि, कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते मरम्मत का काम पूरा किया और व्यवस्था सुधार ली.