menu-icon
India Daily

भारतीय टीम की खराब हालत देखकर टूटा अश्विन का दिल, ऋषभ पंत पर उठाए सवाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का निराशजनक प्रदर्शन जारी है. ऐसे में इस टेस्ट मैच के बीच रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

mishra
भारतीय टीम की खराब हालत देखकर टूटा अश्विन का दिल, ऋषभ पंत पर उठाए सवाल
Courtesy: X

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में जारी है. इस मुकाबले में टीम इंडिया हार के कगार पर खड़ी है. अगर ऐसा होता है, तो भारत टेस्ट सीरीज को 2-0 से गंवा देगा, जो टीम इंडिया के लिए शर्मनाक होने वाला है.

साउथ अफ्रीका इस पूरी सीरीज में अब तक भारत पर हावी रही है. ऐसे में अब रविचंद्रन अश्विन के सब्र का बांध भी टूट गया है और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर सवाल उठाए हैं. खासकर कप्तान ऋषभ पंत पर अश्विन ने निशाना साधा है. 

रविचंद्रन अश्विन हुए निराश

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में पहले भारत के गेंदबाजों ने निराश किया और प्रोटियाज ने 489 रन ठोक डाले. इसके बल्लेबाजों ने भी उसी तरह निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से भारत 201 रनों पर सिमट गया.

इसके बाद खेल के चौथे दिन के दौरान अश्विन ने टीम इंडिया पर सवाल उठाए. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आएगी, तो हम वापसी करेंगे. हालांकि, मैदान पर जिस तरह की बॉडीलैंग्वेज दिख रही है, वो निराश कर रही है." इसी के साथ उन्होंने एक टूटा हुआ दिल भी शेयर किया है.

टीम इंडिया की गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने आई अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज भी संघर्ष करते हुए दिखे. 

अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. सेनुरन मुथुसामी ने शतक, जबकि मार्को जैंसन ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

भारत की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में फ्लॉप रही. 489 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत को उम्मीद थी कि बल्लेबाज भी उसी तरह का प्रदर्शन का करेंगे. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया 201 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने अर्धशतक लगाया. तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी 48 रनों का अहम योगदान दिया. इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी अच्छा खेल नहीं दिखा सका.

Topics