menu-icon
India Daily

कोहली-रोहित हैं टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के जिम्मेदार! अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने घर पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. ऐसे में अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

mishra
कोहली-रोहित हैं टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के जिम्मेदार! अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान
Courtesy: X

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज स्पिनर और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में हालिया खराब प्रदर्शन की असल वजह बताई है. उनके मुताबिक विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे बड़े बल्लेबाजों का संन्यास इसका एक कारण है.

 लेना और अजिंक्या रहाणे का टीम से बाहर होना ही भारतीय बल्लेबाजी की मौजूदा कमजोरी का मुख्य कारण है. इन बदलावों ने टीम के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह हिला दिया है.

टॉप-5 में चार दिग्गज गायब

अनिल कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत में साफ कहा कि पिछले तीन-चार साल में भारतीय टेस्ट टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों में भारी उथल-पुथल हुई है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई महीने में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. 

चेतेश्वर पुजारा ने अगस्त में संन्यास लिया. अजिंक्य रहाणे जुलाई 2023 के बाद से टीम में जगह नहीं बना पाए. मौजूदा सीरीज में कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं.

कुंबले ने दिया बड़ा बयान

कुंबले ने कहा, "टॉप-5 में से चार बल्लेबाज या तो रिटायर हो चुके हैं या टीम से बाहर हैं. ऊपर से शुभमन गिल भी इस सीरीज में नहीं खेल रहे. कप्तान के तौर पर तो उनकी गैरमौजूदगी खलती ही है लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उनकी कमी और भी ज्यादा महसूस हो रही है."

लगातार बदलाव ने खिलाड़ियों को किया परेशान

कुंबले का मानना है कि बार-बार बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करने से नए खिलाड़ी खुद को साबित करने का पूरा मौका ही नहीं पा रहे. उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 टेस्ट मैचों में टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा बदलाव हुए हैं, जिससे खिलाड़ी असुरक्षित महसूस करते हैं. 

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा, "हां कुछ दिन खराब भी चलेंगे लेकिन नए लड़कों को कम से कम 6-7 या 8 टेस्ट तक लगातार मौका देना चाहिए. जब हर सीरीज में क्रम बदलता रहता है तो खिलाड़ी का आत्मविश्वास डगमगाता है. ये अस्थिरता टीम के प्रदर्शन पर साफ दिख रही है."

अब जरूरत है धैर्य और स्थिरता की

अनिल कुंबले ने माना कि मौजूदा बल्लेबाजों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें लगातार मौका और भरोसा चाहिए. दिग्गजों के जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरने में वक्त लगेगा. कुंबले ने साफ कहा कि टीम मैनेजमेंट को अब एक स्थिर बल्लेबाजी क्रम बनाने और उसे लंबे समय तक बरकरार रखने की जरूरत है.

Topics