IND vs ENG: रोहित शर्मा ने विपरित परिस्थिति में खेली कप्तानी पारी, जड़ा दमदार शतक
IND vs ENG 3rd Test : राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ने दमदार शतक जड़ा. उनके शतक के बदौलत ही भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही है.
Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में दमदार शतक जड़ा. उन्होंने 196 गेंदों में 131 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली. रोहित का शतक कई मायनों में बेहतरीन माना जा रहा है क्योंकि हिटमैन के बल्ले से शतक उस वक्त निकला है जब टीम विपरित परिस्थिति थी.
टेस्ट में रोहित का 11वां शतक
पिछले कई टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा है. राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में हिटमैन एक अलग अंदाज में नजर आए. पिछले चार पारियों में कुल 90 रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने आज 131 रनों की शतकीय पारी खेली. उनका ये शतक इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है. वहीं रोहित के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अपना 47वां शतक लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने जो रूट (46) को भी पीछे छोड़ दिया है. अब शतक के मामले में विराट कोहली (80) और डेविड वार्नर (49) ही उनसे आगे हैं. जो वर्तमान में खेल रहे हैं.
मार्क वुड का हुए शिकार
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने धुआंधार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ले गए. उनके बल्ले से शतक 157 गेंदों में निकला. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए. हालांकि वो 131 रन के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज मार्क वुड का शिकार हुए. उन्होंने चौथे विकेट के लिए दूसरे छोर पर डटे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ 204 रनों की साझेदारी की.
धोनी को पछाड़ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बने भारतीय कप्तान
राजकोट टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा ने एक कृतिमान बनाया. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के लगाए. इन छक्कों के साथ ही रोहित बतौर कप्तान सबसे ज्यादा लगाने वाले भारतीय है. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 311 पारियों में 211 छक्के लगाए थे. जबकि रोहित ने 212 छक्का लगाया है.