महंगाई की मार, आज से इन राज्यों में 4 रुपए से लेकर 20 रुपए तक बढ़ी दूध की कीमत

दूध की कीमतें बढ़ने का सीधा फायदा पशुपालकों को होगा. दरअसल पशुओं का चारा और दवाइयां महंगी होने के कारण पशुपालक लंबे समय से दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे.

pinterest
Sagar Bhardwaj

महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए एक और परेशान कर देने वाली खबर है. आज से देश के कुछ राज्यों में दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. अलग-अलग राज्यों मं पशुपालकों को फायदा पहुंचाने के लिए सहकारी दुग्ध संघों और राज्य सरकारों ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है.

इन राज्यों में बढ़ी दूध की कीमत

ओडिशा, केरल और पंजाब में दूध की कीमतें बढाई गई हैं. ओडिशा राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ (OMFED) ने दूध की कीमत में 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. यानी अब OMFED दूध की सप्लाई करने वाले किसानों को 38.05 रुपए प्रति लीटर के बजाय 39.05 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करेगी.

केरल में 4 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

केलर के सहकारी दुग्ध संघ मिल्मा (Milma) ने दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है. बढ़ी हुई कीमतें 20 मई के बाद से लागू होने की संभावना है.

पंजाब में भी बढ़े दूध के दाम

उत्तर भारत के सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्थाओं में शामिल मिल्कफेड वेरका ने दूध की खरीद कीमत में 20 रुपए प्रति किलो फैट के हिसाब से बढ़ोत्तरी की है. यानी जितने लीटर दूध में एक किलो फैट आता है उसकी कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. पंजाब में 1 मई से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं. 

पशुपालकों को मिली राहत

दूध की कीमतें बढ़ने का सीधा फायदा पशुपालकों को होगा. दरअसल पशुओं का चारा और दवाइयां महंगी होने के कारण पशुपालक लंबे समय से दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे. इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है.