राजकोट में स्टोक्स ने रचा इतिहास, लगाई अनोखी 'सेंचुरी'
India Daily Live
15 Feb 2024
तीसरा टेस्ट
भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है.
पहले बैटिंग कर रहा भारत
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद भारत अच्छी स्थिति में है.
बेन स्टोक्स
इस मुकाबले में जहां भारत के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया तो वहीं इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स का ये 100वां टेस्ट है.
इंग्लैंड के 16वें खिलाड़ी
बेन स्टोक्स ने राजकोट मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया. वे इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं.
ऐसा करने वाले 76वें प्लेयर
टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स से पहले 75 ऐसे क्रिकेटर हुए, जो 100 टेस्ट खेल चुके हैं. आज बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल होने वाले 76वें खिलाड़ी बने हैं.
दिग्गजों के क्लब में एंट्री
बेन स्टोक्स अब 100 टेस्ट खेल चुके जेम्स एंडरसन (184), स्टुअर्ट ब्रॉड (167), एलिस्टर कुक (161), जो रूट (137) जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए हैं.
इन 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं स्टोक्स
अब तक 5 खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन, 100 विकेट और 100 कैच लिए हैं, इनमें बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है.
6251 रन
बेन स्टोक्स ने 99 मैचों में 36.34 की औसत से 6251 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राईक रेट 59.31 रहा.
13 शतक और 31 फिफ्टी
बेन स्टोक्स ने टेस्ट में 13 शतक एक दोहरा शतक और 31 फिफ्टी जमाई हैं. वे 128 चौके लगा चुके हैं.