सालों का सपना हुआ पूरा, रोते हुए पिता को Sarfaraz Khan ने लगाया गले


India Daily Live
15 Feb 2024

तीसरा टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है.

सरफराज खान

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने डेब्यू किया.

मेहनत सफल

    आज का दिन उनके पिता नौशाद खान की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ, क्योंकि सालों की मेहनत आज सफल हुई.

9 साल बाद मिला मौका

    9 साल के लंबे इतंजार के बाद बेटे सरफराज को देश के लिए टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला. इस मौके पर नौशाद खान के आंसू छलक गए.

पिता ने जीतोड़ मेहनत की

    राजकोट में वो अपनी आंखों से उस सपने को सच होता देख रहे थे, जो उन्होंने सालों पहले देखा था. बेटे को क्रिकेटर बनाने में नौशाद ने जीतोड़ मेहनत की है.

रो पड़े नौशाद खान

    राजकोट टेस्ट में दिग्गज अनिल कुंबले ने सरफराज को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी तो कुछ दूर खड़े खड़े पिता नौशाद रो पड़े.

एक दूसरे को गले लगाया

    पिता को देख सरफराज दौड़कर उनके पास गए और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

कैप को चूमा

    सरफराज ने डेब्यू कैप पिता को दिखाई. फिर उनका आशीर्वाद लिया. इस कैप को नौशाद खान ने चूमा, फिर टीम के बाकी खिलाड़ियों से मिले.

ध्रुव जुरेल का भी डेब्यू

    इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट में सरफराज खान के साथ ध्रुव जुरेल ने भी डेब्यू किया. दोनों को साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी.

खिलाड़ी नंबर 311

    दुनिया ने सरफराज खान को भारत के खिलाड़ी नंबर 311 के तौर पर डेब्यू करते देखा है. अब वो बल्लेबाजी से धमाल मचाने के इदारे से मैदान में उतरेंगे.

तकदीर ने दिया साथ

    इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए सरफराज को जगह नहीं मिली थी, जब केएल राहुल चोटिल हुए तो उनका नंबर लग पाया.

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया

    सरफराज खान ने घेरलू क्रिकेट में मुंबई के लिए रनों का अंबार लगाया है. वो एक के बाद एक बड़ी पारियां खेलते गए.

14 शतक और 11 फिफ्टी

    अपने करियर के 45 फर्स्ट क्लास मैचों में ही उन्होंने 3912 रन बना दिए हैं. खास बात ये है कि सफराज का औसत करीब 70 (69.85) का रहा. वे 14 शतक और 11 फिफ्टी जमा चुके हैं.

More Stories