menu-icon
India Daily

IND vs ENG: सरफराज खान के रन आउट होने पर कप्तान रोहित का फूटा गुस्सा, Video में दिखा रौद्र रूप

Sarfaraz Khan: अपने डेब्यू मैच में आक्रामक खेल रहे सरफराज खान के अचानक से रन होने पर कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा.

India Daily Live
IND vs ENG: सरफराज खान के रन आउट होने पर कप्तान रोहित का फूटा गुस्सा, Video में दिखा रौद्र रूप

Sarfaraz Khan Run Out: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेले जा रही है. सीरीज का तीसरे टेस्ट मैच राजकोट में 15 फरवरी से शुरु हुआ. पहले दिन कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे सरफराज खान मैदान पर आए. सरफराज ग्राउंड पर आते ही आक्रामक अंदाज में दिखे. हालांकि वो जल्दी ही रन आउट हो गए. जिसके बाद कप्तान रोहित का गुस्सा मानों फूट पड़ा.

सरफराज ने की चौके-छक्कों की बौछार

राजकोट टेस्ट की पहली पारी में धुंआधार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद सरफराज खान क्रिज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बौछार कर दी. महज 48 गेंद में ही उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़के सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

कंफ्यूजन का शिकार हुए सरफराज

मैच के पहले दिन के 82वें ओवर में इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन गेंदबाजी करने के लिए आए. ओवर की 5वीं गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद रवींद्र जडेजा ने सामने की ओर खेला और रन लेने के लिए कॉल किया लेकिन गेंद सामने खड़े मार्क वुड के हाथों में पहुंची. उस समय सरफराज क्रिज छोड़ आए बढ़ गए हैं. लेकिन वुड की हाथ में गेंद देख सरफराज रिटर्न होकर क्रिज में आने के लिए बढ़े. हालांकि वुड ने थ्रो किया और गेंद सीधे स्टंप पर लगी और सरफराज कंफ्यूजन का शिकार हो गए.

ड्रेसिंग रूम में दिखा कप्तान का गुस्सा

सरफराज के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा. जिस समय सरफराज आउट हुए उस समय जडेजा 96 रन पर खेल रहे थे. सरफराज भी अच्छे लय में नजर आ रहे थे. हालांकि उनके आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा देखने को मिला. रोहित ने अपने पहने हुई कैप को गुस्से से पटकते नजर आए.